मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर द्वारा साझा की गई एक सोशल मीडिया पोस्ट को फिर से पोस्ट किया है। इस पोस्ट में सर्जियो गोर ने भारत के लिए ट्रंप के प्रेम और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मजबूत संबंधों का जिक्र किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन दौरे से लौटने के बाद बड़ा दावा किया है। ट्रंप ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी मानते हैं कि ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होने चाहिए और होर्मुज स्ट्रेट खुला रहना जरूरी है। तीन दिवसीय चीन यात्रा के बाद एयर फोर्स वन में पत्रकारों से बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि उन्होंने शी जिनपिंग के साथ ईरान, ताइवान और पश्चिम एशिया की स्थिति पर लंबी चर्चा की।
सऊदी अरब के प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर जमीन पर खड़े अमेरिकी वायुसेना के पांच रिफ्यूलिंग विमानों पर हमला हुआ और वे क्षतिग्रस्त हो गए। इस बात की जानकारी वॉल स्ट्रीट जर्नल ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से दी।
भारत और अमेरिका ने अंतरिम व्यापार समझौते का फ्रेमवर्क जारी किया है। इसके तहत भारतीय सामान पर अमेरिका का टैक्स 50 घटाकर 18 फीसदी कर दिया गया है। रूस से तेल खरीदने को लेकर भारत पर लगाया गया 25 प्रतिशत अतिरिक्त टैक्स भी हटा लिया गया है। दोनों देशों ने कहा कि इस फ्रेमवर्क को जल्द लागू किया जाएगा और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौते की दिशा में बातचीत आगे बढ़ेगी।
अमेरिकी राष्ट्रपति का विमान एयर फोर्स वन स्विट्जरलैंड के लिए रवाना होने के एक घंटे बाद जॉइंट बेस एंड्रयूज लौट आया। उड़ान भरने के बाद विमान में विद्युत तकनीकी समस्या सामने आई, जिसके बाद एहतियातन वापस लौटने का फैसला लिया गया।

















