देश में सड़क दुर्घटनाओं, विशेषकर हिट एंड रन के मामलों में पीड़ितों और उनके परिवारों को मिलने वाले सरकारी मुआवजे को लेकर एक चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। केंद्र सरकार ने फरवरी 2022 में संशोधित मुआवजा योजना लागू की थी, जिसके तहत हिट एंड रन में मृत्यु होने पर 2 लाख और गंभीर रूप से घायल होने पर 50,000 रुपए की सहायता दी जाती है।
जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।
मध्यप्रदेश राज्य चुनाव आयोग ने चुनाव लड़ने के नियमों का पालन नहीं करने पर 2022 का चुनाव लड़ चुके 3500 उम्मीदवारों को 2027 में होने वाले नगरीय निकाय चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है। आयोग ने यह कार्रवाई लगातार सुनवाई के बाद की है।
तमिलनाडु में अभिनेता विजय थलापति को सरकार बनाने पर सस्पेंस कायम है। टीवीके चीफ ने शुक्रवार को देर रात राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से मिलकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया, लेकिन उनके पास महज 116 विधायकों का ही समर्थन पत्र था।
















