जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस संसद के मानसून सत्र के पहले दिन जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेगी। डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी, राहुल गांधी और थलपति विजय समेत 52 नेताओं को आमंत्रित किया है।

नेशनल कॉन्फ्रेंस का दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन
फारूक अब्दुल्ला ने सोनिया गांधी और विजय समेत 52 नेताओं को बुलाया
श्रीनगर। स्टार समाचार वेब
Jammu-Kashmir Statehood: जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा (स्टेटहुड) बहाल करने की मांग को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। पार्टी संसद के आगामी मानसून सत्र के पहले दिन नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक बड़ा लोकतांत्रिक विरोध प्रदर्शन करेगी। नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने इस प्रदर्शन को सफल बनाने के लिए देश भर के 52 प्रमुख राजनीतिक दलों के नेताओं और नागरिक समाज के प्रतिनिधियों को एकजुट होने का न्योता भेजा है।
फारूक अब्दुल्ला ने इस प्रदर्शन के लिए व्यापक स्तर पर नेताओं को आमंत्रित किया है। आमंत्रित सूची में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी प्रमुख हैं। इसके अलावा, एम. के. स्टालिन, ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, मायावती, लालू प्रसाद यादव, शरद पवार, उद्धव ठाकरे, अरविंद केजरीवाल, वाई. एस. जगन मोहन रेड्डी और असदुद्दीन ओवैसी जैसे दिग्गज नेताओं को भी पत्र लिखा गया है। दिलचस्प बात यह है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और टीवीके प्रमुख सी. जोसेफ विजय (थलपति विजय) और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल को भी इस विरोध प्रदर्शन में शामिल होने का निमंत्रण दिया गया है।
प्रदर्शन की रूपरेखा स्पष्ट करते हुए डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 हटाते समय केंद्र सरकार ने संसद में आश्वासन दिया था कि उचित समय पर जम्मू-कश्मीर को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता ने लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग लेकर शांतिपूर्ण तरीके से विधानसभा चुनाव संपन्न कराए और उमर अब्दुल्ला के नेतृत्व में सरकार का गठन किया। इसके बावजूद, राज्य का दर्जा अभी तक बहाल नहीं किया गया है, जो कि केंद्र द्वारा दिए गए आश्वासनों का सीधा उल्लंघन है।
डॉ. अब्दुल्ला ने इस प्रदर्शन को केवल क्षेत्रीय मुद्दा नहीं, बल्कि देश के संवैधानिक ढांचे का विषय बताया है। उन्होंने कहा, "यह प्रदर्शन केवल जम्मू-कश्मीर की भावनाओं का मुद्दा नहीं है, बल्कि भारत की संघीय व्यवस्था और संविधान की मूल भावना से जुड़ा है। राज्य केवल प्रशासनिक इकाइयां नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक इच्छा का प्रतीक होते हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि जंतर-मंतर पर होने वाला विरोध पूरी तरह से शांतिपूर्ण, संवैधानिक और लोकतांत्रिक होगा, जिसका एकमात्र उद्देश्य संसद में सरकार द्वारा किए गए पुराने वादे को याद दिलाना है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
सीबीआई ने 'ऑपरेशन चक्र-VI' के तहत 20 राज्यों में 89 जगहों पर छापेमारी कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। डिजिटल अरेस्ट के तीन बड़े मामलों में 41 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी का खुलासा हुआ है।
उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की सभा के बाद हुए 'शुद्धिकरण' के विरोध में कांग्रेस 7 सितंबर को देहरादून में सीएम आवास तक मार्च निकालेगी।
जंतर-मंतर पर CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद के पिता के साथ मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस ने 72 घंटे के भीतर आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है।
बच्चों को घर के खाने से ज्यादा बाहर मिलने वाला जंक फूड खाना पसंद होता है। स्कूल के बाहर कई सारी चिप्स, कुरकुरे, कोल्ड ड्रिंक्स और दूसरे जंक फूड को बच्चे खरीदकर खाते हैं। ऐसे में ये सारी चीजें कम उम्र से ही ज्यादा खाना उनकी सेहत पर असर डालती हैं।
कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की संस्मरण किताब को लेकर चल रहा विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह सोनिया गांधी की किताब 'Belonging: A Journey of Love' को भारत में प्रकाशित करेगी।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी ने देश के द्वितीय विश्व युद्ध के बाद के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री पद पर रहने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया है। मेलोनी की सरकार ने लगातार 1,413 दिन पूरे कर पूर्व प्रधानमंत्री सिल्वियो बर्लुस्कोनी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है।
श्रीनगर एयरपोर्ट पर इंडिगो का विमान पार्किंग के दौरान खंभे से टकरा गया। फ्लाइट सुबह नवी मुंबई से श्रीनगर पहुंची थी। घटना सुबह 9 बजे बे नंबर-6 पर विमान को पार्क करते समय हुई। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं।
उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने शुक्रवार की आधी रात ठीक 2:55 बजे, जब पूरा देश गहरी नींद में था, तब आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के वैज्ञानिक बड़ी ऐतिहासिक चुनौती का सामना कर रहे थे।
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने टीएमसी से बगावत कर एनसीपीआई में शामिल हुए 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया है। टीएमसी ने इनकी सदस्यता रद्द करने की मांग की है।