मध्यप्रदेश के भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। मार्बल फैक्ट्री के पीछे खड़ी एक सीएनजी कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार जलने लगी।
उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा। करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया।
ओडिशा के जाजपुर जिले में जाखापुरा रेलवे स्टेशन के पास चेन्नई सेंट्रल-न्यू जलपाईगुड़ी सुपरफास्ट एक्सप्रेस पटरी से उतर गई। ट्रेन भुवनेश्वर से कोलकाता जा रही थी। इस घटना से यात्रियों में दहशत फैल गई। हालांकि, हादसे में कोई हताहत या घायल नहीं हुआ है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।















