उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा। करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया।


लालकुआं। स्टार समाचार वेब
उत्तराखंड के रेलवे स्टेशन की पिट लाइन में मरम्मत कार्य के दौरान आज यानी शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। रेलगाड़ी के पीछे लगने वाला जनरेटर और गार्ड कोच अचानक बिना इंजन के ही ढलान की ओर चल पड़ा। करीब 150 मीटर दूर जाकर पटरी से उतर गया। घटना सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। उस समय पिट लाइन में कोच की मरम्मत का कार्य चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कोच अचानक धीरे-धीरे ढलान की ओर खिसकने लगा, जिसे देखकर मौके पर मौजूद रेल कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। वहीं लालकुआं जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक पुष्कर राणा ने कहा कि पिट लाइन में कोच का मरम्मत कार्य चल रहा था, इसी दौरान ढलान की ओर चलकर पटरी से उतर गया। जिसे पटरी में चढ़ाकर दुरस्त कर दिया गया है।
कोच को रोकने के लिए पीछे दौड़
कर्मचारियों ने कोच को रोकने के लिए पीछे दौड़ लगाई और व्हील चाक लगाने का प्रयास भी किया, लेकिन कोच रुक नहीं सका। ढलान में लुढ़कता हुआ कोच रनिंग रूम की ओर बढ़ते हुए करीब डेढ़ सौ मीटर दूर टर्नआउट के पास पटरी से उतर गया।
रेलवे परिसर में हड़कंप
घटना के बाद रेलवे परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही प्रशिक्षित रेल कर्मचारी मौके पर पहुंचे और कोच को दोबारा पटरी पर चढ़ाने का काम शुरू किया। चार घंटे की मशक्कत के बाद कोच को पटरी पर लाने का कार्य जारी रहा।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस में बना भारतीय वायु सेना का एक परिवहन विमान लद्दाख के न्योमा एयर बेस पर सफलतापूर्वक उतरा। वायु सेना के अनुसार, यह दुनिया भर में इस विमान द्वारा की गई अब तक की सबसे अधिक ऊंचाई वाली लैंडिंग है। यह एयरबेस लगभग 13,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।
पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा भूचाल आ गया है। टीएमसी के सांसद अभिषेक बनर्जी ने भाजपा समर्थकों पर देर रात उनके कोलकाता स्थित आवास पर हमला करने का गंभीर आरोप लगाया है। यह घटना उस समय घटी जब कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर समर्थक उनके जन्मदिन के बैनर और पोस्टर लगा रहे थे।
पटना के मनेर (शेरपुर गंगा घाट) के पास तड़के हुई पुलिस मुठभेड़ में 3 पेशेवर अपराधी मारे गए। मनेर SHO भी घायल हुए। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में किया 5 घंटे हंगामा और पथराव।
राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह के उस ऐलान पर सवाल उठाए हैं जिसमें पंचायती राज योजनाओं के लिए आधार की जगह वोटर आईडी के इस्तेमाल की बात कही गई है। इसे उन्होंने वोटर लिस्ट से नाम हटाने की साजिश करार दिया है।
भारत के मुख्य न्यायाधीश पर एक्स (Twitter) पर की गई टिप्पणी को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केरल प्रदेश कांग्रेस कमेटी को अवमानना नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने साफ कहा कि राजनीतिक सुविधा के लिए न्यायिक स्वतंत्रता से समझौता नहीं हो सकता।
पंजाब के राजपुरा पास अमृतसर से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस की पैंट्री कार और चार बोगियों में अचानक आग लग गई। यात्रियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।
फ्रांसीसी नौसेना के राफेल मरीन फाइटर जेट ने INS विक्रांत पर पहली सफल लैंडिंग कर इतिहास रच दिया है। जानिए CATOBAR और STOBAR तकनीक से जुड़ी इस ट्रायल की पूरी जानकारी।
उत्तराखंड के चमोली जिले में जोशीमठ के पास एक ट्रांस कंपनी का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण क्रैश हो गया। चॉपर में 6 यात्री सवार थे। राहत और बचाव कार्य जारी है। पढ़िए पूरी खबर।
दिल्ली में वायु प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए 1 नवंबर से नए ट्रैफिक नियम लागू हो रहे हैं। बाहर से आने वाले वाहनों, डीजल बसों और बिना PUCC गाड़ियों पर प्रतिबंध रहेगा। जानें नियम और राहत की पूरी जानकारी।
बीजेपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल और दिग्गज उद्योगपति रविंद्र किशोर सिन्हा (RK Sinha) का दिल्ली में निधन हो गया है। प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी के करीबी रहे आरके सिन्हा लंबे समय से अस्वस्थ थे।