घरेलू रसोई गैस के इस्तेमाल और सब्सिडी के दुरुपयोग को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा और सख्त विधिक फैसला लिया है। सरकार ने गैस कंट्रोल आर्डर में बड़ा संशोधन करते हुए साफ कर दिया है कि अब देश के किसी भी एक घर में केवल एक ही एलपीजी कनेक्शन वैध माना जाएगा।
सोने के दाम में आज यानी गुरुवार को बढ़त दर्ज की गई। 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 392 रुपए बढ़कर 1.59 लाख रुपए हो गया है। वहीं चांदी में आज गिरावट रही। 1 किलो चांदी की कीमत 1,494 रुपए कम होकर 2.66 लाख रुपए पर आ गई है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के ट्विशा शर्मा मौत केस के बीच उनके परिवार ने ट्विशा की सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को जिला उपभोक्ता फोरम से हटाने की मांग की थी। परिवार ने इसके लिए राज्यपाल को पत्र भेजा था। अब इसको लेकर कार्यवाही शुरू हो चुकी है। कंज्यूमर फोरम खाद्य आपूर्ति विभाग के अंतर्गत आता है।
देश जहां एक ओर पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की किल्लत से जूझ रहा है, वहीं दूसरी आर्थिक राजधानी मुंबई में आज से सीएनजी के नए दाम लागू हो गए हैं। महानगर गैस लिमिटेड यानी एमजीएल ने सीएनजी की कीमत में दो रुपए प्रति किलो की बढ़ोतरी की है।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच आज एमसीक्स पर सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। चांदी की कीमत 13606 रुपए गिरकर 2.13 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई। वहीं सोने का भाव 7135 रुपए गिरकर 1.37 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया।
एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के बीच भारत पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड ने एक नई प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन उपभोक्ताओं ने सालाना कोटे के 12 सिलिंडर रिफिल करा लिए हैं, उन्हें नई बुकिंग के लिए हेलो बीपीसीएल एप पर जाकर सवालों के जवाब देने होंगे।
2026 के पहले मौद्रिक नीति समिति के फैसलों का एलान भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने किया। केंद्रीय बजट और हाल ही में हुए भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के बाद यह पहली नीतिगत समीक्षा है, जिस पर दलाल स्ट्रीट और आर्थिक जगत की निगाहें टिकी थी।
सोना-चांदी की कीमतें क्रैश होने का सिलसिला जारी है। बजट के दिन भर-भराकर टूटने के बाद आज यानी सोमवार को भी मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में वायदा कारोबार की शुरुआत के साथ ही दोनों कीमती धातुएं और सस्ती हो गईं।
उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद में उपभोक्ता अदालत ने रेलवे पर 9 लाख 10 हजार का भारी भरकम जुर्माना लगाया है। यह जुर्माना सात साल पहले छात्रा समृद्धि की शिकायत पर लगाया गया है। उसने शिकायत की थी कि उसने ट्रेन में टिकट बुक किया था और वह ट्रेन ढाई घंटे से अधिक लेट थी, जिस कारण उसका नीट का पेपर छूट गया।





















