उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हो रही बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। जनजीवन अस्त व्यस्त है। घर और दुकान बाड़ से घिरने के कारण लोग परेशान हैं। रोजगार बंद होने से रोजी रोटी का संकट है। घर और दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को भिंड जिले के औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में गॉदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड की विस्तारित चौथी विनिर्माण इकाई का शुभारंभ करेंगे। इकाई के विस्तार पर 450 करोड़ रुपए का निवेश किया गया है। इससे मालनपुर में उत्पादन क्षमता बढ़ने के साथ 2,250 से अधिक नए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।
रियल एस्टेट सलाहकार सीबीआरई की एक रिपोर्ट के अनुसार, कर्नाटक और महाराष्ट्र सहित सात भारतीय राज्य 2031 तक 1380 नए ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (जीसीसी) स्थापित करने की योजना बना रहे हैं। इन केंद्रों से करीब 12 लाख अतिरिक्त रोजगार पैदा होने का लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक आज नई दिल्ली में होगी। बैठक का विषय 2047 तक विकसित भारत के लिए समावेशी मानव विकास रखा गया है। इसमें मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी भाग लेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मध्यप्रदेश को बड़ी सौगात देने आ रहे हैं। छह जून को नरसिंहपुर जिले के गाडरवाड़ा पहुंचेंगे। प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी यहां स्थित एनटीपीसी सुपर थर्मल पावर स्टेशन की विस्तार परियोजना का भूमिपूजन करेंगे।
भारत अब तेजी से बढ़ते देश में सुमार हो हो गया है। वहीं मध्यप्रदेश का सबसे स्वच्छ शहर इंदौर तेजी से बढ़ता शहर रोजगार के बडे केंद्र के रूप में उभरकर सामने आया है। यह देश के साथ-साथ मप्र के लिए भी बड़ी उपलिब्ध मानी जा रही है। दरअसल, भारत में लगभग 70 प्रतिशत नौकरियां गैर-मेट्रो यानी टियर-2 और टियर-3 शहरों में उपलब्ध हैं।


















