रूस के मॉस्को में एक हॉस्टल में भीषण आग लगने से 6 लोग घायल हो गए। देखें कैसे लोगों ने चौथी मंजिल से कूदकर बचाई अपनी जान
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में संचालित गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत मौत हो गई। एमबीबीएस फर्स्ट ईयर की छात्रा रोशनी का शव उसके हॉस्टल के बाथरूम में मिला। घटनास्थल के पास से एसिड की एक बोतल भी बरामद की गई है, जिससे मामले को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।
भोपाल के RGPV विश्वविद्यालय में बीटेक फर्स्ट ईयर की छात्रा सव्याश्री ने हॉस्टल में फांसी लगाकर जान दे दी। छात्रों ने वार्डन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।















