देवरिया में जिलाधिकारी के रूप में तैनात रहीं आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए 13 वर्षों की सेवा के बाद स्वेच्छा से त्यागपत्र देने की जानकारी साझा की। आईआईटी दिल्ली और आईआईएम बैंगलोर से पढ़ाई कर चुकीं दिव्या मित्तल ने लिखा कि उन्होंने अपनी इच्छा से इस यात्रा को विराम दिया है।
भारत की शर्मिला धनकड़ ने कॉमनवेल्थ गेम्स में महिलाओं के पैरा शॉट पुट एफ 57 इवेंट में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो कर यह उपलब्धि हासिल की। यह मौजूदा खेलों में भारत का दूसरा गोल्ड मेडल है। इसी इवेंट में भारत की शिल्पा के. शायला ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया।
मध्य प्रदेश की पूर्व सीएम उमा भारती की तबीयत हरिद्वार से दिल्ली लौटते समय तबीयत बिगड़ गई। उन्हें घबराहट और चक्कर आने की शिकायत के बाद काफिला रोककर मुजफ्फरनगर में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं।
भाजपा के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बन गए हैं। पिछले साल नितिन को पार्टी ने कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था। 2019 में पार्टी में कार्यकारी अध्यक्ष पद का सृजन हुआ। नितिन बिहार के बांकीपुर सीट से विधायक हैं। बीजेपी अध्यक्ष का कार्यकाल तीन वर्षों का होता है।

















