सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा बिलॉन्गिंग: अ जर्नी आफ लव बिना किसी बड़े लॉन्च इवेंट के सीधे पाठकों के बीच आ गई है। 527 पन्नों की इस किताब में 7 चैप्टर हैं, जिन्हें उन्होंने अपने बेटे राहुल, बेटी प्रियंका और पोते-पोतियों रैहान और मिराया को समर्पित किया है।
उत्तरप्रदेश के नोएडा के रबूपुरा कोतवाली थाना क्षेत्र के नंगला श्रीगोपाल गांव में एक ही परिवार के पति-पत्नी और तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत से हड़कंप मच गया। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने पार्टी की नवगठित 65 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम के साथ अपनी पहली औपचारिक बैठक की।गौरतलब है कि अध्यक्ष पद संभालने के 209 दिनों बाद 17 अगस्त को उन्होंने इस 65 सदस्यीय टीम की घोषणा की थी, जिसमें 51 नए चेहरों को जगह दी गई है।
मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भोपाल में डेरा डाले किसानों के बीच राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर खरीद सीमा बढ़ाने की मांग की है।
वर्ष 2025 में लागू किए गए नए वक्फ अधिनियम के तहत मध्य प्रदेश में वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन राज्य सरकार ने कर दिया है। मध्य प्रदेश पहला राज्य बना है, जिसने अधिनियम के तहत सबसे पहले वक्फ बोर्ड में सदस्यों की तैनाती की गई है। प्रावधान के अनुसार दो हिंदू सदस्यों को भी बोर्ड में शामिल किया है।
मध्यप्रदेश में नारी सशक्तिकरण के संकल्प को नई ऊर्जा देते हुए रेखा यादव ने सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में विधिवत पदभार ग्रहण किया। उनके साथ ही नवनियुक्त सदस्य साधना स्थापक ने भी कार्यभार संभाला।
मध्यप्रदेश के दतिया से कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधानसभा सदस्यता समाप्त कर दी गई है। देर रात विधानसभा सचिवालय की ओर से आदेश जारी किए गए, जिसके बाद दतिया सीट को रिक्त घोषित कर दिया गया है। इस कार्रवाई से प्रदेश की राजनीति में हलचल तेज हो गई है।
मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार क्षेत्र में रंगदारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जिसमें बदमाश ने खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेम्बर बताया और एक ज्वेलर से 10 करोड़ रुपए की डिमांड की है। पैसे न देने पर कारोबारी को जान से मारने की धमकी दी गई है।




















