मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भोपाल में डेरा डाले किसानों के बीच राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर खरीद सीमा बढ़ाने की मांग की है।

स्कूल प्रबंधन ने सुबह पांच बजे पैरेंट्स को भेजे गए मैसेज
भोपाल के कई निजी स्कूलों में घोषित किया गया अवकाश
नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स और एमपी नगर ज्यादा प्रभावित
यातायात व्यवस्था को देख प्रशासन ने एहतियातन लिया फैसला

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में मूंग की 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद की मांग को लेकर किसानों का आंदोलन तेज हो गया है। भोपाल में डेरा डाले किसानों के बीच राज्य के कृषि मंत्री ऐदल सिंह कंसाना ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर खरीद सीमा बढ़ाने की मांग की है। सरकार और किसान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत भी हुई है। इधर, किसान आंदोलन के चलते भोपाल में बुधवार को कई निजी स्कूलों ने छात्रों के लिए अवकाश घोषित कर दिया है। प्रशासन की ओर से यातायात प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए यह निर्णय लिया गया। सुबह करीब 5 बजे से ही स्कूलों ने अभिभावकों को संदेश भेजकर जानकारी दी कि आज छात्रों के लिए स्कूल बंद रहेंगे। नर्मदापुरम रोड, कटारा हिल्स, एमपी नगर सहित कई क्षेत्रों के स्कूलों ने छुट्टी की घोषणा की। हालांकि, कुछ अभिभावक संदेश मिलने से पहले ही बच्चों को लेकर स्कूल पहुंच गए, जहां से उन्हें वापस लौटना पड़ा। अपर कलेक्टर सुमित पांडेय ने बताया कि किसान आंदोलन और संभावित यातायात व्यवधान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि विद्यार्थियों और अभिभावकों को असुविधा से बचाया जा सके।

किसानों की ये हैं पांच मांग
1. मूंग की 100% खरीदी हो
2. MSP की कानूनी गारंटी दें
3. खाद की पर्याप्त उपलब्धता हो
4. अमेरिका से ट्रेड डील रद्द की जाए
5. किसानों को दी मोदी-गारंटी पूरी करें
नर्मदापुरम, हरदा, रायसेन और सीहोर से बड़ी संख्या में किसान आज भोपाल पहुंचेंगे। इसके बाद किसान संगठन आंदोलन की आगे की रणनीति पर फैसला करेंगे। किसानों ने आज मुख्यमंत्री कार्यालय के घेराव का एलान किया है। बुधवार को सुबह 11 से 12 बजे के बीच में किसानों को भीड़ जुटाने के लिए कहा गया है। आसपास की कई किसान देर रात अपने घर चले गए थे। दूरदराज क्षेत्र से आए किसान ही वहां पर मौजूद हैं। अभी संख्या काफी कम है, लेकिन दोपहर तक कल से भी ज्यादा संख्या पहुंचने का दावा किया जा रहा है।
सीएम हाउस तक पहुंचने के लिए किसान लगातार रणनीति बना रहे हैं। कड़ी सुरक्षा और पुलिस की घेराबंदी के बीच किसान अलग-अलग रास्तों से मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की योजना तैयार कर रहे हैं। किसान नेता गजेंद्र सिंह जाट ने कहा कि अगर सरकार हमें इस तरह रोकेगी, तो किसान भी मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने के नए तरीके तलाशेंगे। हम आज हर हाल में सीएम हाउस पहुंचेंगे। हमारी मांगें पूरी की जाएं, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रदेश कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक्स पर इस मामले पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि मप्र के किसान भाइयों, नर्मदापुरम के बरखेड़ा से शुरू हुई किसान क्रांति पैदल यात्रा ओबेदुल्लागंज, मंडीदीप और 11 मील होते हुए भोपाल पहुंच गई है। पांच हजार से ज्यादा किसान परिवार राजधानी की सड़क पर डटे हैं। किसान लड़ाके आज मुख्यमंत्री निवास की ओर कूच करेंगे।
मंगलवार को पूरे शहर में लगा रहा जाम
मंगलवार को मूंग की शत-प्रतिशत सरकारी खरीद और खाद वितरण व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर करीब दो हजार किसान मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने निकले थे। पुलिस ने उन्हें आरआरएल तिराहा के पास रोक दिया, लेकिन इसके बाद नर्मदापुरम रोड सहित शहर के कई प्रमुख मार्गों पर भीषण जाम लग गया।
देर रात तक लगा रहा जाम
दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुआ ट्रैफिक जाम रात करीब दस बजे तक जारी रहा। सबसे अधिक परेशानी नर्मदापुरम रोड से लगी करीब 150 कॉलोनियों के रहवासियों, कार्यालय से लौटने वाले कर्मचारियों और अस्पताल जाने वाले मरीजों को उठानी पड़ी। कई लोगों को अपने वाहन बीच रास्ते छोड़कर पैदल घर जाना पड़ा।
सावरकर सेतु पर किसानों का डेरा
किसानों ने राजधानी के सावरकर सेतु के पास डेरा डाल रखा है। इस बीच राज्य सरकार ने भी केंद्र से हस्तक्षेप की मांग करते हुए केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को चिट्ठी लिखी है। इधर, किसानों ने साफ कर दिया है कि जब तक मूंग की 100 फीसदी एमएसपी पर खरीद और खाद वितरण से जुड़ी उनकी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक वे भोपाल से वापस नहीं लौटेंगे।
खबर अपडेट की जा रही है....।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जबलपुर में अमर शहीद राजा शंकर शाह और कुंवर रघुनाथ शाह के बलिदान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया। जानिए इस कार्यक्रम की मुख्य बातें, 'नमो प्रेरणा अभियान' और जनजातीय गौरव से जुड़ी खास जानकारियां।
इंदौर में 19 सितंबर को होने वाले राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। हरीश चौधरी, जीतू पटवारी और उमंग सिंघार ने शिक्षा, रोजगार, 27% ओबीसी आरक्षण और बजट जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार पर तीखे हमले किए।
उज्जैन में युवा धर्म संसद को संबोधित करते हुए आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने मानव अहंकार पर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि दुनिया इंसान की मर्जी से नहीं, बल्कि प्रकृति के शाश्वत नियमों से चलती है।
भोपाल के बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने युवाओं को पर्यावरण संरक्षण, हरित ऊर्जा और राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उच्च शिक्षा में बेटियों के नामांकन पर भी विशेष चर्चा हुई।
कूनो नेशनल पार्क में प्रोजेक्ट चीता के तहत मादा चीता KGP12 ने 4 नए शावकों को जन्म दिया है। अब भारत में चीतों की कुल संख्या बढ़कर 54 हो गई है। जानिए पूरी खबर।
शिप्रा नदी के पावन तटों (रामघाट, दत्त अखाड़ा, केदारेश्वर घाट, सुनहरी घाट, भूखी माता घाट) और भव्य महाकाल महालोक में एक साथ 33 लाख 27 हजार दीये प्रज्ज्वलित किए गए। इसके साथ ही उज्जैन ने एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया
उज्जैन के रामघाट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर भव्य दीपोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर मध्य प्रदेश के 50 लाख लोगों को जमीन की निःशुल्क रजिस्ट्री की सौगात दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मध्य प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान के तहत भोपाल में सीएम मोहन यादव और राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने रक्तदान व स्वास्थ्य शिविरों का शुभारंभ किया।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने राज्यपाल के पांच साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद नए राज्यपाल की नियुक्ति की मांग वाली जनहित याचिका खारिज कर दी है।
मध्य प्रदेश के इंदौर में 'स्वामित्व योजना 2026' के तहत ग्रामीण संपत्ति की फ्री रजिस्ट्री का शुभारंभ हुआ। सीएम डॉ. मोहन यादव और बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन ने कार्यक्रम में शिरकत कर कांग्रेस पर साधा निशाना।