मध्य प्रदेश में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। राजधानी भोपाल सहित सीहोर और रायसेन में रात भर से लगातार बारिश का दौर जारी है। भोपाल में हालांकि बारिश हल्की है, लेकिन लगातार हो रही झमाझम से शहर के निचले इलाकों की बस्तियां जलमग्न हो गई हैं।
मध्य प्रदेश में पिछले 12 दिनों से व्यापक बारिश न होने से वर्षा का घाटा 16% तक पहुंच गया है। 39 जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने कब तक राहत की उम्मीद जताई है।
देशभर में मानसून सक्रिय हो गया है। कई राज्यों में आफत की बारिश हो रही है। लोगों का जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शासन-प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुट नजर आ रहा है। इधर, उत्तराखंंड में लगातार हो रही भारी वर्षा, और मौसम विभाग के रेड-आॅरेंज अलर्ट के बीच चारधाम यात्रा को अस्थायी समय के लिए रोक दिया गया है।
देशभर में मानसून के दूसरी बार सक्रिय होने से दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, उत्तर प्रदेश, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर जारी है। उत्तराखंड और सिक्किम, बंगाल के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में आज सुबह-सुबह एक भीषण रेल हादसा हो गया। यहां स्कूल वाहन को यात्री ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
मध्य प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। देखें अपने जिले का हाल।
बारिश ने देश के कई हिस्सों में राहत के साथ ही भारी नुकसान पहुंचाया। सामान्य जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद में कई स्थानों में जलभराव, सड़कों में गड्ढे होने, पेड़ गिरने और अन्य तरह की घटनाएं सामने आई। मौसम विभाग ने दिल्ली समेत देश के 17 राज्यों में बारिश अलर्ट जारी किया है।
मध्य प्रदेश में मानसून सक्रिय है। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक 28 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी दी है। श्योपुर, गुना, सागर समेत कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी। जानें अपने जिले का हाल।
भारतीय शेयर बाजार की ओपनिंग हफ्ते के पहले दिन ग्रीन रही। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में भी तेजी देखी जा रही है। कई बड़े बैंकों के मजबूत नतीजों से निवेशकों का सेंटिमेंट सुधरा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स उछलकर हाई लेवल पर कारोबार की शुरुआत की।
देशभर में मानसूनी बारिश ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है। महाराष्ट्र में लगातार बारिश से मुंबई-पुणे रेल रूट पर सोमवार सुबह करजात-लोनावला के भोर घाट सेक्शन में दो जगह भूस्खलन हो गया। तीनों रेलवे लाइनें प्रभावित हो गईं। 20 ट्रेनों को कैंसिल करना पड़ा।






















