पांच राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अब बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। बीएसएफ के जवान चुनाव में वोटिंग बूथ पर मतदाताओं के पहचान पत्र की जांच करेंगे। इतना ही नहीं, मतदान केंद्र पर जो सीसीटीवी कैमरा लगा होगा, उसका पूरा नियंत्रण भी बीएसएफ के पास रहेगा।
राजनीति में कुछ भी हो सकता है... यह कहावत मध्यप्रदेश भाजपा की महिला मोर्चा की घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी ने सिद्ध कर दी। कभी कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के खेमे में गिनी जाने वाली मोना सुस्तानी को अब भाजपा ने बड़ी जिम्मेदारी दी है।














