भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है।

भूमिका सिर्फ क्रिकेट अकादमी-सीईओ तक सीमित नहीं रहेगी
सितंबर में बीसीसीआई की बैठक में मुहर लगाने की संभावना
अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर हो सकते हैं फैसले
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
भारतीय क्रिकेट में एक बार फिर बड़े प्रशासनिक और ढांचागत बदलावों की आहट सुनाई दे रही है। पूर्व दिग्गज भारतीय बल्लेबाज और वर्तमान में बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीईओ) के प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण को बोर्ड में एक बेहद अहम और नई भूमिका सौंपी जा सकती है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बोर्ड उन्हें डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट बनाने पर गंभीरता से विचार कर रहा है। यदि यह प्रस्ताव अमल में आता है, तो लक्ष्मण की भूमिका सिर्फ खिलाड़ियों के डेवलपमेंट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि वे भारतीय क्रिकेट के सभी प्रमुख विभागों के बीच एक मजबूत कड़ी का काम करेंगे।
सितंबर में आ सकता है बड़ा फैसला
बीसीसीआई के लिए आगामी सितंबर का महीना प्रशासनिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस दौरान मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के कार्यकाल को लेकर भी अंतिम निर्णय लिया जा सकता है। इससे पहले आई रिपोर्ट्स में संकेत दिए गए थे कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियों के मद्देनजर अगरकर को उनके पद पर बरकरार रखा जा सकता है। ऐसे में सितंबर में चयन समिति और मैनेजमेंट को लेकर लिए जाने वाले फैसले भारतीय क्रिकेट के अगले दौर की दिशा तय करेंगे।
सिस्टम का अनुभव, गंभीर समर्थन

लक्ष्मण लंबे समय से बीसीसीआई के हाई-परफॉर्मेंस प्रोग्राम से जुड़े हैं। वे जूनियर से लेकर सीनियर स्तर तक खिलाड़ियों के विकास का रोडमैप तैयार करते रहे हैं। भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी लक्ष्मण के योगदान की जमकर सराहना की है और उन्हें भारतीय क्रिकेट का बैकबोन बताया है। लक्ष्मण जब भी जरूरत पड़ी, भारतीय टीम के साथ अंतरिम कोच के रूप में जुड़े रहे हैं। हाल ही में जिम्बाब्वे दौरे पर युवा भारतीय टीम ने उनकी देखरेख में टी20 सीरीज 3-0 से अपने नाम की थी।
डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट की भूमिका
हालांकि बीसीसीआई ने अभी इस पद और नियुक्ति को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन माना जा रहा है कि इस भूमिका के तहत लक्ष्मण जिम्मेदारियों को संभालेंगे।
सशक्त समन्वय: सीनियर राष्ट्रीय टीम, मुख्य चयनकर्ता, मुख्य कोच और ग्रासरूट (युवा) क्रिकेट के बीच बेहतर तालमेल बनाना।
मजबूत पाइपलाइन: युवा प्रतिभाओं को तराशकर राष्ट्रीय टीम के लिए बैकअप और फ्यूचर स्टार्स तैयार करना।
रणनीतिक रोडमैप: तीनों प्रारूपों (टेस्ट, वनडे, टी20) के लिए दीर्घकालिक रणनीतियां तय करना।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ इंडिया-ए की ओर से 204 रनों की तूफानी पारी खेलने वाले वैभव सूर्यवंशी ने बताया कि उन्होंने कैसे गेंदबाजों के खिलाफ यह विश्व रिकॉर्ड बनाया।
दिल्ली के कप्तान प्रियांश आर्य ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में तमिलनाडु के खिलाफ 68 गेंदों में नाबाद 181 रन बनाकर केएल राहुल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जानें इस ऐतिहासिक पारी और वर्ल्ड रिकॉर्ड के बारे में।
भारत-न्यूजीलैंड वेलिंगटन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद कप्तान शुभमन गिल ने मोहम्मद सिराज को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने के फैसले पर सफाई दी। जानिए दोस्ती, फॉर्म और टीम की रणनीति पर गिल ने क्या कहा।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच वेलिंगटन में खेला गया पहला टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया है। सोमवार को मुकाबले के आखिरी दिन भारत को जीत के लिए 8 विकेट की जरूरत थी और टी-ब्रेक से पहले 5 बल्लेबाज आउट भी हो गए थे, जिससे आखिरी डेढ़ सेशन में जीत के लिए 5 विकेट की दरकार थी।
भोपाल में खेली जा रही महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के तीसरे दिन मलेशिया ने कोरिया और जापान ने चीन को 3-1 से हराया, जबकि भारत ने थाईलैंड पर 7- 0 से जीत दर्ज कराई।
महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में रविवार को एक बार फिर भोपाल में अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी का रोमांच देखने को मिलेगा। नाथू बरखेड़ा स्थित इंटरनेशनल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में टूर्नामेंट के तीसरे मैच दिवस पर तीन मुकाबले खेले जाएंगे।
जब टेस्ट मैच न्यूजीलैंड जैसे देश में होता है तो उम्मीद की जाती है कि यहां बल्लेबाजों को परेशानी होगी और गेंदबाज विकेट चटकाएंगे। किसी भी उपमहाद्वीप की टीम से बड़े स्कोर की उम्मीद नहीं होती है, लेकिन टीम इंडिया ने सभी की उम्मीदों से उलट काम किया है।
न्यूजीलैंड के खिलाफ वेलिंगटन टेस्ट के तीसरे दिन भारत ने 4 विकेट पर 486 रन बनाकर 118 रन की बढ़त ली। केएल राहुल ने 136 और पडिक्कल ने 80 रन बनाए, जबकि कप्तान शुभमन गिल 98 रन पर बोल्ड हुए। पंत 55 रन पर नाबाद।
दिल्ली की एक अदालत ने पूर्व पति करोंग ओंखोलर द्वारा दायर आपराधिक मानहानि मामले में संज्ञान लेने से पहले ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम को नोटिस जारी किया है। जानें क्या है पूरा मामला और अगली सुनवाई की तारीख।
वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप्स तक भारत ने 1 विकेट पर 159 रन बनाए। यशस्वी जायसवाल 85 रन बनाकर आउट हुए, केएल राहुल 52 रन बनाकर नाबाद। न्यूजीलैंड 368 रन पर सिमटा।