भोपाल के रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का सत्याग्रह। दिग्विजय सिंह ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने पर विरोध जताया और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य होने पर स्पष्टीकरण मांगा।
तमिलनाडु में अभिनेता से सीएम बने विजय थलापति की टीवीके सरकार फ्लोर टेस्ट में पास हो गई है। वहीं हिंदी, हिंदू और सनातन विरोधियों को बड़ा झटका लगा है। डीएमके के बागी नेता एसपी वेलुमणि ने टीवीके सरकार को समर्थन देने का ऐलान किया, जबकि पलानीस्वामी गुट ने विरोध किया।
अमेरिका-इजराइल की ईरान से जंग की वजह से देशभर में रसोई गैस की किल्लत हो गई है। गैस एजेंसियों के बाहर लम्बी लाइनें हैं। गैस सिलेंडर की कालाबाजारी और जमाखोरी भी हो रही है, जिसे रोकने के लिए सरकार ने बुकिंग के नियमों में फिर से बदलाव किया है।
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर निर्माण समिति की शनिवार को दूसरे दिन की बैठक राम जन्मभूमि परिसर में हुई। बैठक में राम कथा संग्रहालय के निर्माण कार्यों की समीक्षा की गई। बैठक से पहले मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने कई अहम जानकारियां साझा कीं।

















