अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के बेहद करीबी और कुख्यात ड्रग माफिया सलीम डोला को तुर्की से भारत डिपोर्ट कर दिया गया है। आज यानी मंगलवार को सुबह एक विशेष विमान के जरिए उसे दिल्ली के टेक्निकल एयरपोर्ट लाया गया। सलीम डोला को हाल ही में तुर्की के इस्तांबुल में वहां की सुरक्षा एजेंसियों ने पकड़ा था।
बिहार में नई सरकार के गठन के बाद भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। इसी कड़ी में विशेष निगरानी इकाई (एसवीयू) ने एक बड़े अधिकारी पर शिकंजा कस दिया है। जांच में सामने आया है कि राजीव कुमार ने अपनी ज्ञात वैध आय से कहीं अधिक, 1 करोड़ 10 लाख 24 हजार 271 रुपए की संपत्ति अर्जित की, जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करती है।
ईडी की टीम ने आज सुबह पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के कई ठिकानों पर एक साथ दबिश दी। वहीं पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले ईडी और आयकर विभाग की छापेमारी से राज्य में सियासत गरमा गई है। कोलकाता में आयकर विभाग ने टीएमसी विधायक देबाशीष के घर और दफ्तर पर छापेमारी की है।
उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के घर इनकम टैक्स की टीम ने छापा मारा। उमाशंकर सिंह बसपा के इकलौते विधायक हैं। वह कैंसर से पीड़ित हैं। दो बार उनका आपरेशन हो चुका है। लखनऊ स्थित आवास में वह आइसोलेशन में रहते हैं।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा सरकार मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा हुसैन की नागरिकता रद्द करने जा रही है। राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। 64 साल का राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिश करने वालों में से एक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी है।
मध्यप्रदेश में लोकायुक्त पुलिस का भ्रष्टाचारियों के खिलाफ प्रहार जारी है। एक के बाद एक भ्रष्टाचारी पर शिकंजा कसा जा रहा है। यह हम नहीं राज्य सरकार ने खुद सदन में स्वीकार किया है। दरअसल, लोकायुक्त में बीते चार वर्षों में मध्यप्रदेश के 1379 अधिकारी-कर्मचारियों के विरुद्ध जांचें चल रही हैं।
इंदौर नगर निगम में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की आय से अधिक संपत्ति केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत परमार और उनके परिवार के नाम दर्ज 1.06 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।
ईडी ने कोयले के अवैध खनन और परिवहन के एक केस में धन शोधन की जांच के तहत मंगलवार को पश्चिम बंगाल में कई स्थानों पर छापे मारे। ईडी की टीम ने किरण खान, शेख अख्तर, प्रबीर दत्ता, मिर्जा एच बेग समेत कुछ अन्य लोगों के घरों में एक साथ दबिश दी। इससे राज्य में हड़कंप मच गया है।




















