इंदौर नगर निगम में पदस्थ सहायक राजस्व अधिकारी राजेश परमार की आय से अधिक संपत्ति केस में ईडी ने बड़ी कार्रवाई की है। ईडी के इंदौर सब-जोनल कार्यालय ने मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम, 2002 के तहत परमार और उनके परिवार के नाम दर्ज 1.06 करोड़ रुपए कीमत की अचल संपत्तियों को कुर्क कर लिया है।
अमेरिका में पाकिस्तान मूल के अमेरिकी नागरिक लुकमान खान को भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और हमले की योजना वाली नोटबुक के साथ गिरफ्तार किया गया। वह स्कूल परिसर में सामूहिक गोलीबारी की साजिश रच रहा था। एफबीआई जांच जारी।














