बरगी डैम में डूबे क्रूज के कैप्टन महेश पटेल ने सरेंडर कर दिया। हादसे के करीब 40 घंटे बीतने के बाद कैप्टन सामने आया। क्रूज के कैप्टन महेश पटेल से एमपीटी में पूछताछ की जा रही है। महेश पटेल 2006 से क्रूज चला रहा है।
नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में हुए क्रूज हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं 23 लोगों को बचाया जा चुका है। रेस्क्यू आपरेशन के दौरान जब एक मां का शव उसके चार साल के मासूम बेटे को सीने से लगाए मिला, तो वहां मौजूद हर शख्स की रूह कांप उठी।
देश की राजधानी नई दिल्ली के करोल बाग इलाके में स्थित झंडेवालान मंदिर के पास मंगलवार तड़के एक स्लीपर टूरिस्ट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 23 यात्री घायल हो गए।
जब हौसले बुलंद होते हैं तो उड़ान भरने से कोई नहीं रोक सकता। कुछ ऐसा ही कारनामा मध्यप्रदेश के एक युवक ने किया है। दरअसल, रतलाम जिले के सैलाना निवासी अनुराग जैन ने छह सरकारी नौकरियां प्राप्त कर एक असाधारण और ऐतिहासिक उपलब्धि अर्जित की है।
















