उत्तरप्रदेश के बुलंदशहर के खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के ढाकर रोड पर पुलिस और स्वाट टीम की बदमाशों के साथ भीषण मुठभेड़ हुई। इस गोलीबारी में तिहरे हत्याकांड का मुख्य आरोपी और 50 हजार का इनामी बदमाश जीतू सैनी पुलिस की गोली लगने से मारा गया।
ऐसा नहीं है कि यह नियम कोई नया है। सामानों पर कस्टम ड्यूटी चुकाने का नियम नेपाल में काफी पुराना है, लेकिन फर्क सिर्फ इतना है कि बालेन शाह के सरकार में आने से बाद से इसे काफी सख्ती से लागू किया जा रहा है।
उत्तरप्रदेश के बहराइच जिले में होली से पहले खूनी होली खेली गई। पिता द्वारा बेची गई जमीन व गहने के पैसे न मिलने से नाराज बेटे ने अपने मां-बाप, दादी व बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। सो रहे अन्य परिवारजन शोर शराबा सुनकर घर के आंगन में पहुंचे तो देखा कि चार लाशें खून से लथपथ पड़ी है।
देश की राजधानी में आज सुबह-सुबह चार की हत्या से हड़कंप मच गया। बाहरी उत्तरी दिल्ली के एसपी बादली थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। आरोपी की तलाश में कई टीमें गठित की गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
पंजाब के गुरदासपुर के गांव आदियां स्थित पुलिस चेक पोस्ट पर तैनात दो पुलिस कर्मियों की बेरहमी से हत्या के केस में फरार आरोपी रणजीत सिंह निवासी आदियां आज यानी बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मार गिराया गया। मुठभेड़ में आरोपित जख्मी हो गया, जिसने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी के भारत दौरे से पहले कनाडा सरकार मुंबई हमले के मास्टरमाइंड आतंकी तहव्वुर राणा हुसैन की नागरिकता रद्द करने जा रही है। राणा पर 2008 के मुंबई आतंकी हमले में अहम भूमिका निभाने का आरोप है। 64 साल का राणा पाकिस्तान में जन्मा कनाडाई नागरिक है और 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के मुख्य साजिश करने वालों में से एक डेविड कोलमैन हेडली उर्फ दाऊद गिलानी का करीबी है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कल्याणपुरा निवासी गौरव वर्मा यहां नकली घी तैयार कर उसे सांची ब्रांड के नाम से बाजार में बेच रहा था। प्रशासन की टीम के पहुंचते ही मुख्य आरोपी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
राजधानी भोपाल में 10वीं के एक छात्र पर दो नाबालिग छात्रों ने पूल गेम खेलते समय चाकू और छुरी से जानलेवा हमला कर दिया। घटना 15 फरवरी की रात टीला जमालपुरा स्थित गणेश चौक के एक स्नूकर क्लब में हुई। आरोपियों ने आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में 30 सेकेंड में 27 बार चाकू और छुरी मारी।
जमीन के बदले नौकरी केस में कल यानी मंगलवार को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में अहम सुनवाई है। इस केस में कुल 41 आरोपी हैं। कोर्ट का फैसला आने से पहले ही सभी की धड़कने बढ़ गई हैं। इस सुनवाई में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव और पूर्व सीएम राबड़ी देवी पेश होंगी।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में करैरा में कोर्ट जाते समय वकील संजय सक्सेना को गोली मारकर उनकी हत्या करने वाले शूटरों गोलू पुत्र अरविंद रावत, पपेंद्र पुत्र हरदास रावत, जहीर पुत्र रफीक को पुलिस ने अलसुबह हुए शॉर्ट एनकांउटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है।






















