देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।

राजधानी के स्वरूप नगर का सनसनीखेज मामला
चाकू, कपड़े और टेंपो को पुलिस ने बरामद किया
नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई। दरअसल, स्वरूप नगर क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म के बाद किशोरी की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन नाबलिगों समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यही नहीं, पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चाकू, वारदात के समय पहने गए कपड़े और टेंपो भी बरामद किया है। शुरुआत में शव की पहचान महिला के तौर पर हुई थी, लेकिन बाद में पहचान होने पर बता चला कि मृतका नाबालिग थी।
सीसीटीवी ने हैवानों तक पहुंचाया
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त लोकेश वरन के मुताबिक पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों पर लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाली। 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज की जांच में घटना के आसपास एक संदिग्ध टेंपो की आवाजाही दिखाई दी। अंधेरा होने के कारण उसका नंबर स्पष्ट नहीं हो सका। फिर पुलिस ने अलग-अलग कैमरों की फुटेज जोड़ कर टेंपो के रूट का पता लगाया। 15 सितंबर की रात टेंपो खड्डा कालोनी में खड़ा मिला।
पहले पी शराब फिर गैंगरेप
चालक की पहचान कर पूछताछ की गई। इसके बाद पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत चार आरोपियों को पकड़ लिया। पुलिस ने दावा किया एक आरोपी किशोरी का प्रेमी था और उसने पहले अपने दोस्तों के साथ शराब पी और फिर सभी ने किशोरी से सामूहिक रेप किया। आरोपियों को आशंका थी कि घटना के बाद किशोरी अपने साथ हुई घटना की शिकायत कर सकती थी। इसी के चलने आरोपियों ने चाकू से किशोरी की हत्या कर दी।
खुले मैदान में क्षत-विक्षत मिला था शव
गौरतलब है कि 13 सितंबर की सुबह स्वरूप नगर थाना पुलिस को कुशक रोड स्थित लाल बाउंड्री के पास जयपाल राणा के खेत के समीप खुले मैदान में क्षत-विक्षत हालत में शव मिला था। जानवरों ने शव को नोंच खाया था। इस वजह से पुलिस मृतका की पहचान नहीं कर पाई थी। क्राइम और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर जरूरी साक्ष्य जुटाए और शव को पीएम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका की पहचान महिला के तौर पर की गई। लेकिन फिर शव की पहचान होने के बाद पता चला मृतका किशोरी थी।

उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव सभा चुनाव होने में कुछ समय बाकी है। इसी बीच पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के एक पत्र ने प्रदेश का सियासी पारा चढ़ा दिया है। ऐसा इसलिए, क्योंकि पत्र भेजने के बाद हरीश रावत ने सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर की।
देश की राजधानी दिल्ली अब सुरक्षित नहीं है। यह हम नहीं, बल्कि आए दिन हो रहीं आपराधिक वारदातें बयां कर रही हैं। अभी चलती बस में रेप का केस सुलझा भी नहीं था और इसी बीच एक और सनसनीखेज वारदात सामने आ गई।
भारत विदेश मंत्रालय ने बच्चों के पासपोर्ट के नियमों में बदलाव किया है। अब 15 साल से कम उम्र के बच्चों का 36 पेज वाला सामान्य पासपोर्ट जारी होने की तारीख से अब 18 साल की उम्र या 5 साल तक वैध रहेगा। अगर बच्चा 5 साल पूरे होने से पहले 18 साल का हो जाता है, तो पासपोर्ट की वैधता उसी समय खत्म हो जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार को हिंदी और नवोदय विद्यालयों के विरोध पर आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि सोच बदलने की जरूरत है। जानिए इस पूरे विवाद, कोर्ट की टिप्पणी और केंद्र-राज्य के तनातनी की पूरी विस्तार से जानकारी।
झारखंड से नक्सलियों का सफाया हो चुका है, जो बचे-खुचे हैं वे दूसरे राज्यों में भाग रहे हैं। इन्हीं भागे हुए नक्सलियों में झारखंड का इकलौता एक करोड़ के इनामी नक्सली असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर उर्फ मनोज उर्फ दीपक उर्फ राकेश ने गुरुवार को कोलकाता एसटीएफ के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर आज उनकी जन्मभूमि गुजरात के वडनगर से लेकर उनकी राजनीतिक कर्मभूमि उत्तर प्रदेश के वाराणसी तक देश भर में उत्सव जैसा माहौल है। राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, केंद्रीय मंत्रियों और राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित देश-विदेश की कई प्रमुख हस्तियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
केंद्र सरकार ने पाकिस्तान के कुख्यात गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेटवर्क (SBN) को UAPA के तहत आतंकवादी संगठन घोषित कर दिया है। हथियारों की तस्करी और देश की सुरक्षा को खतरा पहुंचाने के आरोप में यह बड़ी कार्रवाई की गई है।
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत ने झीरम घाटी हत्याकांड के 10 दोषी माओवादियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है। जानिए 2013 के इस बड़े नक्सली हमले और अदालत के फैसले से जुड़ी पूरी जानकारी।
केंद्र सरकार ने ईपीएफओ (EPFO) के तहत अनिवार्य कवरेज की वेज सीलिंग 15,000 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये करने को मंजूरी दे दी है। जानिए इससे आपकी इन-हैंड सैलरी, पीएफ कंट्रीब्यूशन और पेंशन पर क्या असर पड़ेगा।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह