भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उप-कप्तान स्मृति मंधाना इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्ले से शानदार प्रदर्शन करती रही हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ डरबन में खेले गए टी 20 सीरीज के पहले मुकाबले में स्मृति ने 13 रन बनाए, लेकिन इस छोटी सी इनिंग्स के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
भारत की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना को नई दिल्ली में एक कार्यक्रम में वर्ष 2025 की बीबीसी इंडियन स्पोर्ट्स वुमेन ऑफ द ईयर चुना गया। मंधाना ने भारत की 2025 महिला विश्व कप में ऐतिहासिक जीत में अहम भूमिका निभाई थी।














