देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के लिए जारी चुनावी प्रक्रिया आज अपने अंतिम चरण में है। 37 में से 26 उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध चुने जा चुके हैं। अब सारा ध्यान उन 11 सीटों पर है जहां उम्मीदवारों की संख्या उपलब्ध सीटों से अधिक होने के कारण आज वोटिंग हो रही है।
भारतीय ज्ञान प्रणाली-युगों-युगों में अनंत ज्ञान ( Infinite Knowledge Across Eras ) विषय पर यूआईटी, बरकतउल्लाह विश्वविद्यालय भोपाल के गणित विभाग द्वारा पीएम-ऊषा योजना के अंतर्गत आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यशाला का शुभारंभ रजिस्ट्रार प्रो. समर बहादुर सिंह ने किया।














