मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली गई पंचायत अधिकारी और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।

मध्यप्रदेश में अब तक 2229 पदों के लिए 2.90 लाख आवेदन
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर
परीक्षा की शिफ्ट के बारे में आधिकारिक जानकारी बाद में मिलेगी
भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली गई पंचायत अधिकारी और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। इस बार उपलब्ध पदों की तुलना में भारी संख्या में आवेदन आए हैं, जिसके चलते उम्मीदवारों के बीच कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।
एक पद के लिए 130 दावेदारे
ईएसबी द्वारा आयोजित की जा रही इस संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 के माध्यम से प्रदेश भर में कुल 2229 पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं। इन पदों के लिए मंडल को लगभग 2 लाख 90 हजार युवाओं के आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्राप्त आवेदनों के आधार पर देखा जाए तो औसतन एक पद के लिए करीब 130 उम्मीदवार दौड़ में हैं।
22 सितंबर से शुरू होगी परीक्षा
ईएसबी इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 22 सितंबर से करेगा। इस संयुक्त परीक्षा के माध्यम से जिन प्रमुख पदों पर भर्ती की जाएगी, उनमें खंड पंचायत अधिकारी, सहायक संपरीक्षक, पंचायत समन्वय अधिकारी और इनके समकक्ष अन्य पद शामिल हैं।
एक सप्ताह पहले मिलेगा प्रवेश पत्र
परीक्षा शुरू होने में अब लगभग एक महीने का समय शेष है, इसलिए माना जा रहा है कि ईएसबी परीक्षा से करीब एक हफ्ते पहले एडमिट कार्ड जारी कर देगा। प्रवेश पत्र जारी होने के बाद ही सभी अभ्यर्थियों को उनके परीक्षा केंद्र, सटीक तारीख और परीक्षा की शिफ्ट (पारी) के बारे में आधिकारिक जानकारी मिल सकेगी।

मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कर्मचारी चयन मंडल (ईएसबी) की ओर से एक महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है। समूह-2 उपसमूह-04 के अंतर्गत निकाली गई पंचायत अधिकारी और अन्य समकक्ष पदों की भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है।
जयपुर में तकनीकी खराबी के चलते NTA की आयुर्वेदिक पीजी परीक्षा रद्द कर दी गई है, जो अब 1 सितंबर को होगी। वहीं, UGC-NET की रद्द परीक्षाओं की नई तिथियां भी जारी कर दी गई हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान और नवाचार के लिए इस वर्ष मध्य प्रदेश के दो सरकारी शिक्षकों और छत्तीसगढ़ की एक शिक्षिका को प्रतिष्ठित राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 के लिए चुना गया है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार हर साल शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले शिक्षकों को दिया जाता है।
UGC इक्विटी विनियम 2026 पर सुप्रीम कोर्ट की कार्यवाही और केंद्र सरकार के रुख की विस्तृत जानकारी। जानिए नियमों में जाति आधारित भेदभाव की परिभाषा को लेकर क्यों हो रहा है विवाद।
केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में नीट-यूजी परीक्षा (NEET-UG) प्रक्रिया को फुलप्रूफ बताया है। जानिए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने सुप्रीम कोर्ट में प्रश्न-पत्र के चयन, प्रिंटिंग और सुरक्षा को लेकर क्या कहा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने परीक्षा प्रणाली में बड़े बदलाव किए हैं। 600 एक्सपर्ट्स को हटाने से लेकर चार-स्तरीय प्रश्न-पत्र जांच व्यवस्था और CISF सुरक्षा तक की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 का कार्यक्रम जारी हो गया है। करीब डेढ़ लाख शिक्षकों की परीक्षा 12 अक्टूबर से शुरू होगी। आवेदन 21 अगस्त से 4 सितंबर तक होंगे। परीक्षा में 150 प्रश्न होंगे और गलत उत्तर पर अंक नहीं कटेंगे। शिक्षकों को 31 अगस्त 2028 तक पात्रता परीक्षा पास करनी होगी।
भारतीय वायु सेना (IAF) ने अग्निवीरवायु म्यूजिशियन इंटेक 01/2027 के लिए प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। भर्ती रैली का आयोजन 31 अगस्त से 9 सितंबर 2026 तक होगा। यहाँ से जानें डाउनलोड करने के स्टेप्स और जरूरी निर्देश।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 10वीं के छात्रों के लिए अंकों के वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन छात्रों ने पहले अपनी उत्तरपुस्तिका प्राप्त कर ली है, वे अब अपने अंकों की दोबारा जांच के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए आवेदन की अंतिम तारीख 19 अगस्त 2026 है।
NALSAR लॉ यूनिवर्सिटी के छात्रों के एनरोलमेंट रोकने के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) को लगाई फटकार। जानिए पूरा मामला और कोर्ट के आदेश की मुख्य बातें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह