आज तड़के दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ दो अन्य घायल हुए हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
2026 में भूकंप के झटके थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं भूकंप आ रहा है। इससे स्थानीय लोगों में दहशत व्याप्त है। भूकंप का केंद्र जितनी ज्यादा नीचे होता है, खतरा उतना ही कम होता है। हालांकि, कम गहराई वाले भूकंप ज्यादा खतरनाक माने जाते हैं।














