बिहार की राजधानी पटना के अगमकुआं थाना अंतर्गत बड़ी पहाड़ी के समीप राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 30 पर आज सुबह एक तेज रफ्तार यात्री बस ने एक युवक को कुचल दिया। मृतक की पहचान स्थानीय 26 वर्षीय मनीष कुमार के रूप में हुई।
देश के बड़े हिस्से में मानसून एक बार फिर विकराल रूप ले चुका है। भारी बारिश, भूस्खलन और बादल फटने जैसी घटनाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दक्षिण के केरल-कर्नाटक में जहां प्राकृतिक आपदाओं के कारण 9 लोगों की जान जा चुकी है और 6 लोग लापता हैं।
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर अमरनाथ यात्रियों का काफिला दुर्घटनाग्रस्त। रामबन में ब्रेक फेल होने से दो बसें और एक कार टकराई, 18 श्रद्धालु घायल। पढ़ें पूरी खबर।
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रीवा रोड स्थित एनएच-30 पर नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पटेल परिवार की कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर हाईवे पर एक कार टायर फट जाने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार कर सामने से आ रही कार से टकरा गई। इस हादसे में सामने से आ रही कार पलट गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 12 लोग घायल हो गए।
गुजरात के मोरबी-हलवद हाईवे पर चरड़वा गांव के बाहरी इलाके में बीती देर रात एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें रणछोड़गढ़ गांव के 5 युवकों की जान चली गई। एक तेज रफ्तार कार फैक्ट्री से निकल रहे डंपर से टकरा गई, जिससे कार के टुकड़े-टुकड़े हो गए।
आज तड़के दिल्ली बरेली हाईवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। इसके साथ दो अन्य घायल हुए हैं। तीन मृतकों की शिनाख्त कार चालक मोहम्मद सलमान निवासी बमनपुरी गेट पंखेवालान रामपुर, हसनैन निवासी दरियापुर मालदा टाउन पश्चिम बंगाल तथा समरतुल निवासी कालियाचक मालदा टाउन पश्चिम बंगाल के रूप में हुई है।
अमेठी जिले के पीपरपुर थाना क्षेत्र के अयोध्या-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित दुर्गापुर चौराहे पर आज सुबह साढ़े आठ बजे परिवहन निगम की बस में आग लग गई। बस सुल्तानपुर से प्रयागराज जा रही थी। बस में 15 महिलाएं और 27 पुरुष सहित 42 यात्री सवार थे।
ओडिशा के नयागढ़ जिले में एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह भीषण दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग-57 पर तकरा घाटी के पास देर रात करीब एक बजे हुई, जब यात्रियों से भरी एक पर्यटक बस अनियंत्रित होकर चट्टान से टकराने के बाद पलट गई।






















