मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रीवा रोड स्थित एनएच-30 पर नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पटेल परिवार की कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घायल प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर
असामयिक मौत से पूरे मैहर में शोक की लहर
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की हादसे की जांच
पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी अस्पताल पहुंचे

मैहर। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के मैहर जिले में रीवा रोड स्थित एनएच-30 पर नादन थाना क्षेत्र के रीघरा गांव के पास देर रात भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे पटेल परिवार की कार पीछे से एक ट्रक से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल एक युवक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मैहर-रीवा राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सोमवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया। नादन थाना क्षेत्र के ग्राम रीघरा के पास रात एक बजे हुए इस हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अंकुर पटेल, मृदुन पटेल, विशेष पटेल, हरिशंकर पटेल तथा एक अन्य परिजन के रूप में हुई है।
सभी मृतक पूर्व विधायक के परिवार
सभी मृतक पूर्व विधायक स्व. लालजी पटेल के परिवार से जुड़े बताए जा रहे हैं। हादसे में संजीव कुमार पटेल गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। पूर्व मंत्री रामखेलावन पटेल भी अस्पताल पहुंचे और शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। एक ही परिवार के छह सदस्यों की असामयिक मौत से ग्राम तनाजा सहित पूरे मैहर क्षेत्र में शोक की लहर है। जिस परिवार में कुछ घंटे पहले जन्मदिन की खुशियां थीं वहां अब मातम पसरा हुआ है। गांव में हर आंख नम है और लोग इस हृदयविदारक हादसे को याद कर स्तब्ध हैं।
जन्म दिन मनाकर लौट रहे थे घर
सभी लोग जन्मदिन समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। रास्ते में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। और एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। नादन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शवों तथा घायल को वाहन से बाहर निकाला।
यह भी पढ़िए....
सीहोर में भीषण सड़क हादसा: ट्रक और बोलेरो की टक्कर में 5 लोगों की मौत, कई घायल
बेंगलुरु खदान हादसा: मादापट्टना में चट्टान ढहने से बिहार के 7 मजदूरों की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण बस हादसा: दौसा में 8 लोगों की मौत, 21 घायल


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा के अभ्यर्थियों के लोक शिक्षण आयुक्त कक्ष में हंगामे और शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के दो घंटे के पेन डाउन हड़ताल की पूरी खबर पढ़ें।
भोपाल के बंसल वन स्थित रेस्टोरेंट और बार में म्युनिसिपल अदालत की बड़ी कार्रवाई। रसोई में एक्सपायर कोल्डड्रिंक और वेज-नॉनवेज एकसाथ मिलने पर ऑन-स्पॉट जुर्माना।
मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक सेवा में बड़ा फेरबदल करते हुए 32 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसमें कई जिलों के सीईओ, नगर निगम आयुक्त और अपर कलेक्टर स्तर के अधिकारी शामिल हैं।
मध्य प्रदेश के कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में 9 साल बाद छात्रसंघ चुनाव कराने की तैयारी शुरू हो गई है। हाईकोर्ट के निर्देश और अकादमिक कैलेंडर की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
मध्य प्रदेश में अक्सर विवादित बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के रिश्तेदार एक बार फिर चर्चा में हैं। दरअसल, ब्राह्मणों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता प्रीतम लोधी को पार्टी ने प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया है।
जमीन खरीदी में धोखाधड़ी और आपराधिक षड्यंत्र के गंभीर केस में कटनी नगर पुलिस अधीक्षक (सीएसपी) नेहा पच्चीसिया पर सीएम की गाज गिरी है। कुठला थाने में एफआईआर दर्ज होने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया और मुख्य सचिव को सीएसपी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिए।
जबलपुर हाई कोर्ट ने हरदा के भगवती नर्सिंग होम मामले में राज्य सरकार को स्वतंत्र जांच के आदेश दिए हैं। जानिए क्या है पूरा मामला और दोषियों की भूमिका पर कोर्ट का रुख।
सीहोर के पचामा गांव स्थित रुद्रांश डेयरी पर खाद्य विभाग ने दूसरी बार छापा मारकर 25 क्विंटल संदिग्ध एनालॉग पनीर जब्त किया।
रीवा में एयरपोर्ट और बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर के बीच जिवला का शताब्दी पुराना स्कूल सड़क के अभाव में संकट में है। 36 बच्चे बारिश में स्कूल नहीं पहुंच पाते, शिक्षक भी परेशान हैं।