15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए डेब्यू के बेहद करीब हैं। जून में होने वाले आयरलैंड दौरे के लिए उन्हें टी-20 टीम में शामिल करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सेलेक्टर्स ने वैभव सूर्यवंशी को शॉर्टलिस्ट किया है और वह टीम में शामिल होने की दौड़ में बने हुए हैं।
आगामी सात फरवरी से भारत और श्रीलंका की सहमेजबानी में होने जा रहे आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर जारी विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा। पहले भारत-पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखने पर बहस छिड़ी। इसके बाद बांग्लादेशी टीम ने भारत में अपने मैच खेलने से इंकार किया।














