दक्षिणी फिलीपींस के मिंडानाओ तट पर आज सुबह आए 7.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने पूरे प्रशांत क्षेत्र में दहशत फैला दी। शुरुआती रिपोर्ट के अनुसार अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। भूकंप के बाद फिलीपींस, इंडोनेशिया और जापान समेत कई देशों में सुनामी की चेतावनी जारी कर दी गई है।
मध्यप्रदेश के दो आईपीएस अब केंद्र में अपनी सेवाएं देंगे। मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे को केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधीन इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। दोनों ही अफसर वर्तमान में प्रदेश के महत्वपूर्ण पदों पर तैनात थे।














