इस बार दीपावली 2025 पर शेयर बाजार के ट्रेडिंग शेड्यूल में बदलाव किया गया है, जिससे निवेशकों में कुछ भ्रम की स्थिति है। शास्त्रानुसार दीपावली (अमावस्या) 20 अक्टूबर को मनाई जाएगी, और आश्चर्यजनक रूप से इस दिन शेयर बाजार में पूरे दिन सामान्य कारोबार जारी रहेगा।
सेबी ने एनएसई और बीएसई के वायदा-विकल्प अनुबंधों की समाप्ति तिथियों में बदलाव को मंजूरी दी। एनएसई में अब मंगलवार और बीएसई में गुरुवार को होगी एक्सपायरी।














