अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने अब तक के सख्त रुख से पीछे हटते हुए कहा-देश को विदेशी कुशल लोगों की जरूरत है। साथ ही यह भी स्वीकारा कि अमेरिका केवल लंबे समय से बेरोजगार बैठे लोगों पर निर्भर रहकर अपनी इंडस्ट्री और टेक्नोलॉजी को आगे नहीं बढ़ा सकता।
मध्यप्रदेश के शिवपुरी के जिला अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी करने वाली महिला को पुलिस ने सागर जिले से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी तक पहुंचने के लिए 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। आरोपी महिला चोरी के बाद बस से सागर तक पहुंच गई थी। सागर पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
अपर मुख्य सचिव संजय दुबे ने कहा है कि मध्यप्रदेश सरकार की नीतियां, कुशल प्रशासन, हरित पर्यावरण और समर्पित मानव संसाधन निवेशकों के लिए राज्य को एक परफेक्ट इन्वेस्टर डेस्टिनेशन बनाते हैं।















