बिहार के जमुई के खैरा बाजार में रविवार अलसुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। तीर्थ यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी भी यात्री को जानमाल का नुकसान नहीं हुआ।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में आए बदलाव के कारण पूरा उत्तर भारत घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। पंजाब से बिहार तक कोहरे की मोटी परत के कारण कई जगह दृश्यता शून्य रही। इससे रेल, सड़क व वायु यातायात प्रभावित हुआ है।
सतना जिले में मौसम का मिजाज तेजी से बदला है। घना कोहरा, गलन भरी ठंड और तापमान में गिरावट से जनजीवन प्रभावित हुआ है। दृश्यता घटी, ट्रेनें देरी से चलीं, जबकि फसलों के लिए मौसम अनुकूल माना जा रहा है।
उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा और हरियाणा के रेवाड़ी में कोहरे के चलते बड़ा हादसा हो गया। ग्रेटर नोएडा में जहां 6 वाहन आपस में भिड़ गए। वहीं रेवाड़ी में 4 बसों के बीच टक्कर हो गई। जिससे कई लोग घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल, हरियाणा के कई जिलों में सर्दी के मौसम की पहली घनी धुंध ने रविवार को जोरदार दस्तक दी।
















