मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में एक आदिवासी महिला की किस्मत चमक उठी। आर्थिक तंगी से जूझ रही महिला विनीता गौंड को खदान की खुदाई के दौरान एक साथ तीन हीरे मिले। इनमें से एक हीरा उत्तम गुणवत्ता का बताया जा रहा है। नीलामी से मिलने वाली राशि से अब महिला का परिवार खुशहाल जीवन जी सकेगा।
मध्यप्रदेश में गुरुवार से एक फिर तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी भोपाल में दोपहर 12 बजे के बाद मौसम बदला और पूरे शहर में अचानक अंधेरा छा गया। यहां गरज-चमक के साथ आधे घंटे तक तेज बारिश हुई। शहर में हालात यह हो गए थे कि वाहन चालकों का लाइट जलानी पड़ी।














