साउथ अफ्रीका के क्वाजुलु-नटाल प्रांत में निर्माणाधीन चार मंजिला हिंदू मंदिर धराशायी हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। मृतकों में 52 साल के भारतीय मूल का नागरिक भी शामिल है। दावा किया जा रहा है कि मलबे में कितने मजदूर दबे हुए हैं इसकी सही संख्या अभी पता नहीं चल सकी है। अभी तक चार लोगों के शव बचावकर्मियों को मिले हैं।
शिवपुरी (मप्र) में आज एक निर्माणाधीन पुल ढहने से 6 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 2 गंभीर हैं। शिवपुरी-ग्वालियर फोरलेन पर हुई इस घटना ने पुल निर्माण की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए। पूरी खबर पढ़ें।














