उम्मीद की जा रही है कि मार्च-2026 तक देश से नक्सलवाद पूरी तरह से समाप्त हो जाएगा। इसी बीच छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के जंगल-पहाड़ों में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने सर्च आपरेशन शुरू किया। तभी नक्सलियों से सुरक्षाबलों की मुठभेड़ हो गई।
छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलवाद के खिलाफ सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। डीआरजी के जवानों ने सर्च ऑपरेशन के दौरान 14 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों ने सुकमा में किस्टाराम इलाके में तलाशी अभियान चलाया था।
देश में लाल आतंक के खात्मे के लिए प्रभावित राज्य सरकारें दिन-रात अभियान चला रही हैं। सेना और पुलिस के जवान जंगलों का चप्पा-चप्पा छान रहे हैं। दबाव के चलते 2025 में सबसे ज्यादा नक्सलियों ने सरेंडर भी किया है। अब दावा किया जा रहा है कि गिने-चुने ही नक्सली बचे हैं।
नक्सलवाद को खत्म करने के लिए चलाए जा रहे मिशन-2026 को लेकर बालाघाट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कान्हा भोरमदेव डिवीजन (केबी) के 10 नक्सलियों ने देर रात बालाघाट पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। मध्य प्रदेश के इतिहास में यह सबसे बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण है।
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिलें में नक्सलियों के खिलाफ सुरक्षा बलों का सर्चिंग आपरेशन जारी है। नक्सलियों की सूचना पर निकले डीआरजी टीम के साथ सुबह नक्सलियों की मुठभेड़ हुई है। जिसमें तीन ईनामी नक्सली मारे गए। साथ ही मौके से हथियार बरामद किए गए हैं।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के निर्देश पर नक्सल मुक्त मिशन के तहत देशभर में नक्सल विरोधी अभियान जारी है। खौफ के चलते नक्सली लगातार सरेंडर कर रहे हैं। कुछ दिन पहले 3 राज्यों में वांटेड दुर्दांत नक्सली ने सरेंडर किया था।
मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के रूपझर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। कटेझिरिया के जंगल में हुई इस गोलीबारी के बाद नक्सली अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस ने जंगल में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया है।
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में 208 नक्सलियों ने किया सामूहिक आत्मसमर्पण, जिनमें 110 महिलाएं और बड़े नाम शामिल। यह अमित शाह की नक्सलवाद समाप्ति की समय सीमा की ओर एक बड़ी उपलब्धि है। जानें सीएम साय और डिप्टी सीएम शर्मा ने क्या कहा।
झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला के घने सारंडा जंगल से फिर नक्सल हिंसा हो गई। देर शाम जराईकेला थाना क्षेत्र के सामठा के बाबूडेरा इलाके में नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के काफिले को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट कर दिया। दरअसल, सारंडा के घने जंगल में हुए आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ 60वीं बटालियन के जवान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।






















