पितृपक्ष से पहले गया जाने वाली ट्रेनों में कन्फर्म सीटों की मारामारी बढ़ी। रेलवे ने विंध्य यात्रियों की सुविधा के लिए सतना होकर जबलपुर और रानी कमलापति से गया तक स्पेशल ट्रेनें घोषित की हैं।
पितृ पक्ष, जिसे श्राद्ध पक्ष भी कहते हैं, वह 16 दिवसीय अवधि है जब हम अपने दिवंगत पूर्वजों को याद करते हैं। इस दौरान श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करके पितरों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाती है।














