केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह आज अमरकंटक से नर्मदा दर्शन करने के बाद डिंडोरी पहुंचे। उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे के आवास पर उनसे मुलाकात की। वहीं संवाददाताओं से चर्चा के दौरान विभिन्न राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी राय रखी।
उमा ने कहा कि पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर को वापस लेना हर भारतीय के मन में है। जब यह हो जाएगा तभी हमारा उद्देश्य पूरा होगा। इस दौरान उमा ने 1994 में संसद द्वारा पारित उस सर्वसम्मत प्रस्ताव का भी उल्लेख किया जिसमें पीओके को भारत का अभिन्न हिस्सा घोषित किया गया था।














