रीवा के सगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लौवा बाजार में रविवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। एक तेज रफ्तार मैजिक वाहन और बाइक के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार पिता-पुत्री की जान चली गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हैं।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर तेज रफ्तार क्रेटा और स्विफ्ट कारें आमने-सामने से टकरा गई। इसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने पांचों शवों को खिड़की काटकर बाहर निकाला। सभी माता के जागरण से लौट रहे थे और यमुनानगर के रहने वाले हैं।
जबलपुर के अधारताल औद्योगिक क्षेत्र में बुधवार सुबह Coca-Cola कर्मचारियों को ले जा रही बस और एक ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में करीब 35 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।















