सेम ग्लोबल यूनिवर्सिटी, रायसेन में आज पहले दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। दीक्षांत समारोह में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मप्र के सीएम डॉ. मोहन यादव के संस्कृति सलाहकार श्रीराम तिवारी को मानद उपाधि ‘डीलिट’ से सम्मानित किया।
सिंगरौली में कर सलाहकार और सिंगरौली ट्रेडर्स के 7 ठिकानों पर जीएसटी और ईओडब्ल्यू की संयुक्त टीम ने छापा मारा। जांच में कई बोगस फर्म और फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट का मामला सामने आया। कार्रवाई सतना, रीवा और सिंगरौली टीमों ने मिलकर की। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका जताई जा रही है।
अमेरिकी राष्ट्रपति के व्यापार सलाहकार पीटर नवारो ने भारत और रूस के बढ़ते व्यापारिक रिश्तों की आलोचना की है। उन्होंने पीएम मोदी की रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात को शर्मनाक बताया। नवारो ने भारत पर रूसी तेल खरीदने का आरोप लगाया जिससे यूक्रेन युद्ध को मदद मिल रही है।
संस्कृति सलाहकार मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश व वीर भारत न्यास के न्यासी सचिव श्रीराम तिवारी का साक्षात्कार

















