तमिलनाडु में अभिनेता विजय की पार्टी TVK ने बहुमत का आंकड़ा हासिल कर लिया है। VCK के बिना शर्त समर्थन के साथ राज्य में नई सरकार का रास्ता साफ हो गया है।

तमिलनाडु। स्टार समाचार वेब
234 सदस्यीय तमिलनाडु विधानसभा में सरकार बनाने के लिए 118 सीटों की आवश्यकता होती है। 23 अप्रैल को हुए चुनावों में टीवीके ने अकेले 108 सीटों पर शानदार जीत दर्ज की थी, लेकिन वह बहुमत से 10 सीट दूर रह गई थी। अब, द्रमुक (DMK) के पूर्व सहयोगियों—कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके के समर्थन मिलने से टीवीके ने 118 का जादुई आंकड़ा हासिल कर लिया है।
सूत्रों के अनुसार, वीसीके (VCK) के दो विधायकों ने टीवीके को बिना शर्त समर्थन देने का फैसला किया है। इस निर्णय ने सरकार गठन को लेकर बनी अनिश्चितता को पूरी तरह खत्म कर दिया है। अभिनेता विजय के लिए यह समर्थन सत्ता की चाबी साबित हुआ है।
टीवीके को समर्थन देने वाले दलों का गणित इस प्रकार है:
टीवीके: 108 सीटें
कांग्रेस: 05 सीटें
वीसीके: 02 सीटें
माकपा (CPI-M): 02 सीटें
भाकपा (CPI): 02 सीटें
कुल समर्थन: 119 विधायक (बहुमत के लिए 118 जरूरी)
सबसे दिलचस्प बात यह है कि कांग्रेस, भाकपा, माकपा और वीसीके जैसे दल पहले द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के मजबूत सहयोगी थे। इन दलों का टीवीके के पाले में आना तमिलनाडु की पारंपरिक राजनीति में एक बड़े बदलाव का संकेत है।
बहुमत का समर्थन जुटाने के बाद अब टीवीके प्रमुख विजय जल्द ही राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का औपचारिक दावा पेश कर सकते हैं। राज्य में पहली बार चुनावी मैदान में उतरी किसी नई पार्टी का इस तरह सत्ता तक पहुँचना भारतीय राजनीति में एक बड़ी मिसाल माना जा रहा है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।