वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोमवार को लोकसभा में दो महत्वपूर्ण टैक्स बिल पेश किए, जो बिना किसी बहस के हंगामे के बीच पारित हो गए। इनमें आयकर (संख्या 2) विधेयक 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल हैं। जानें इन विधेयकों का उद्देश्य और क्या हैं इनके मुख्य प्रावधान।

नई दिल्ली. स्टार समाचार
सोमवार को लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधान से संबंधित दो महत्वपूर्ण विधेयक पेश किए, जो बिना किसी बहस के पारित हो गए। इनमें आयकर (संख्या 2) विधेयक 2025 और कराधान कानून (संशोधन) विधेयक 2025 शामिल हैं। विपक्ष के जोरदार हंगामे के बीच इन विधेयकों को ध्वनिमत से पारित किया गया, जिसके बाद सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी गई।
पिछले सप्ताह वापस लिया था बिल
आयकर (संख्या 2) विधेयक, 2025 को पिछले हफ्ते वापस लिए गए पुराने बिल की जगह लाया गया है। इस नए संस्करण में बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाली प्रवर समिति की अधिकांश सिफारिशों को शामिल किया गया है। वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि प्रवर समिति के सुझावों को कानून का रूप देने के लिए बिल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं। नया विधेयक 1961 के पुराने आयकर अधिनियम का स्थान लेगा। प्रवर समिति ने नए विधेयक में कुछ महत्वपूर्ण सुधारों का सुझाव दिया था ताकि कानूनी अस्पष्टता को दूर किया जा सके। इनमें संपत्ति के वार्षिक मूल्य, गृह संपत्ति से आय पर कटौती, पेंशन प्राप्त करने वाले गैर-कर्मचारियों के लिए कटौती और वाणिज्यिक संपत्तियों पर कर से संबंधित प्रावधानों में बदलाव शामिल हैं। इन बदलावों का लक्ष्य कानून को अधिक स्पष्ट, निष्पक्ष और मौजूदा प्रावधानों के अनुरूप बनाना है।
कराधान कानून (संशोधन) विधेयक, 2025 का मुख्य उद्देश्य एकीकृत पेंशन योजना (UPS) के अंशधारकों को कर में छूट देना है। यह विधेयक आयकर अधिनियम, 1961 और वित्त अधिनियम, 2025 दोनों में संशोधन करेगा। इसके अलावा, इसमें आयकर तलाशी मामलों के लिए ब्लॉक मूल्यांकन में बदलाव और सऊदी अरब के सार्वजनिक निवेश कोषों को कर लाभ प्रदान करने का भी प्रावधान है।
सरकार के कामकाज पर उठे सवाल
बिना बहस के इन महत्वपूर्ण विधेयकों के पारित होने पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि इतने बड़े फैसलों पर सदन में चर्चा नहीं हुई, जो लोकतांत्रिक प्रक्रिया के खिलाफ है। उन्होंने शिक्षा और रोजगार जैसे मुद्दों को भी उठाया और कहा कि यदि गरीब बच्चे पढ़ नहीं पा रहे हैं, तो ऐसे बिलों से कोई खुशी नहीं मिल सकती।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
अहमदाबाद 2008 सीरियल ब्लास्ट मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला लेते हुए मौत की सजा पाए दोषी अहमद बाव उर्फ अब्बू अबूबकर बरेलवी की फांसी पर रोक लगा दी है। गुजरात हाईकोर्ट ने इसके पहले इसकी सजा को बरकरार रखा था।
दिल्ली हाई कोर्ट ने माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों के पक्ष में अहम फैसला सुनाते हुए बच्चों को संपत्ति से बेदखल करने के नियम को वैध ठहराया है।
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में कोर्ट ने मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को दोषी ठहराया है। नीले ड्रम में शव छिपाने के मामले में 14 अक्टूबर को सजा सुनाई जाएगी।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि पटाखों पर पूरा बैन नहीं लगेगा और न ही 24 घंटे आतिशबाजी की इजाजत होगी। कोर्ट ने ग्रीन क्रैकर्स के लिए समय तय करने और शर्तों के साथ छूट देने के संकेत दिए हैं।
मोदी कैबिनेट ने रबी फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी, PM DHARA योजना और दिल्ली ट्रैफिक सिस्टम समेत 2.79 लाख करोड़ रुपये के कुल तीन बड़े प्रस्तावों को मंजूरी दी है।
मथुरा कृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार सुनवाई टलने पर नाराजगी जताई। कोर्ट ने मामले को जिंक्स्ड बताते हुए 6 नवंबर को अगली सुनवाई तय की है।
खड़गे ने कहा कि मोदी- शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने आयोग को कठपुतली बना दिया है। भाजपा चुनाव आयोग के साथ वोट चोरी कर रही है।
गुजरात के आनंद जिले में अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सूरत से राजस्थान जा रही एक लग्जरी बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में 5 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
भारत चुनाव आयोग ने देशभर के मतदाताओं और नए आवेदकों को बड़ी राहत दी है। जिन राज्यों में एसआईआर का काम पूरा हो चुका है, वहां आनलाइन फॉर्म-6 से अतिरिक्त घोषणा-पत्र को हटा दिया गया है। देर रात आयोग के ईसीआईएनईटी पोर्टल पर यह बदलाव लागू कर दिया गया।
जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। यूसमर्ग के कोराग इलाके में मंगलवार देर रात हुई मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के शीर्ष कमांडर हाशिम मूसा को मार गिराया गया। सुरक्षाबलों ने इस मुठभेड़ को ऑपरेशन कोराग नाम दिया है।