सीधी के संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी वन परिक्षेत्र में बाघिन टी-60 के दो शावक मृत पाए गए। प्रारंभिक जांच में टेरिटरी विवाद के चलते नए नर बाघ के हमले की आशंका जताई गई है। वन विभाग ने निगरानी और ट्रैकिंग बढ़ा दी है।

हाइलाइट्स:
सीधी, स्टार समाचार वेब
संजय टाइगर रिजर्व के दुबरी वन परिक्षेत्र में गुरुवार को एक ऐसी दर्दनाक घटना सामने आई जिसने वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों को गहरे सदमे में डाल दिया। उत्तर वीट डेवा के घने जंगल में बाघिन टी-60 के दो शावकों के फटे-चीथड़े शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
कैसे मिला सुराग?
नियमित गश्त पर निकली संजय टाइगर रिजर्व की हाथी पेट्रोलिंग टीम ने झाड़ियों में असामान्य हलचल देखी तो वे तत्काल मौके पर पहुंचे। करीब जाने पर दोनों शावक क्षत-विक्षत हालत में मृत पाए गए, जिन पर किसी बड़े शिकारी के हमले के स्पष्ट निशान मिले।
प्रारंभिक जांच में क्या जताया गया अंदेशा?
वन विभाग की प्रारंभिक जांच इस ओर इशारा करती है कि ये हमला टेरिटरी विवाद का नतीजा है। बताया जा रहा है कि पिछले कई दिनों से इस रेंज में एक नए नर बाघ की उपस्थिति दर्ज की जा रही थी। विशेषज्ञों के अनुसार, टाइगर रिजर्व में नर बाघ कई बार अपने क्षेत्र पर कब्जा जमाने के लिए प्रतिद्वंद्वी बाघिनों के शावकों को भी निशाना बना देते हैं। प्राथमिक साक्ष्य बताते हैं कि शावकों को मारने के बाद हमलावर बाघ ने उनके शरीर के कुछ हिस्से भी खाए।
घटनास्थल से कुछ दूर मिली शावकों की मां
घटना स्थल से कुछ दूरी पर बाघिन टी-60 के बेचैन और उत्तेजित मूड को भी गश्ती दल ने महसूस किया। वो अपने शावकों के इर्द-गिर्द लगातार घूमती रही और गुर्राहट के साथ कई बार शवों के करीब पहुंचने की कोशिश भी की। उसके तनावपूर्ण व्यवहार को देखते हुए टीम ने हाथियों की सहायता से शवों को सुरक्षित तरीके से कब्जे में लिया।
देर रात शावकों का किया गया अंतिम संस्कार
फॉरेस्ट टीम ने मौके पर पंचनामा और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद गुरुवार देर रात दोनों शावकों का जंगल के भीतर ही वन नियमों के अनुसार अंतिम संस्कार किया गया। अधिकारियों ने बताया कि बाघिन टी-60 अपने शावकों की बेहद सावधानी से परवरिश कर रही थी, ऐसे में यह घटना स्वाभाविक होने के बावजूद अत्यंत दुखद है। वन विभाग ने अब इस क्षेत्र में निगरानी और मूवमेंट ट्रैकिंग बढ़ा दी है।
नए नर बाघ की गतिविधियों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है, ताकि बाघिन टी-60 सहित अन्य वन्य जीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। विशेषज्ञों का मानना है कि यह घटना रिजर्व के भीतर बढ़ती प्रतिस्पर्धा और बदलते वन्यजीव संतुलन का संकेत है।
प्रारंभिक जांच में यह घटना पूरी तरह टेरिटरी विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। नए नर बाघ की मूवमेंट इस इलाके में बढ़ी है। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
सुधीर मिश्रा, एसडीओ संजय टाइगर रिजर्व


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।