TRAI के नए टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन रेगुलेशन, 2026 से प्रीपेड यूजर्स को बड़ी राहत मिली है। अब 28 की जगह 30 दिन की वैलिडिटी वाले प्लान्स मिलेंगे। जानिए राघव चड्ढा की इस पर क्या प्रतिक्रिया है।

नई दिल्ली। स्टार समाचार वेब
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के टेलीकॉम कंज्यूमर प्रोटेक्शन (13वां संशोधन) रेगुलेशन, 2026 का स्वागत किया है। उन्होंने इस नए बदलाव को आम लोगों और कम बजट वाले उपभोक्ताओं की बड़ी जीत बताया है।
बता दें कि राघव चड्ढा ने ही सबसे पहले 11 मार्च 2026 को संसद में इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाया था, जिसके बाद सरकार ने कंज्यूमर्स की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह बड़ा कदम उठाया है।
13 की जगह अब साल में होंगे 12 रिचार्ज
राघव चड्ढा ने एक वीडियो जारी करते हुए नए नियमों के फायदों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भारत में प्रीपेड मोबाइल यूजर्स के लिए यह एक बेहद अच्छी खबर है।
30 दिन की वैलिडिटी: अब प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स की वैलिडिटी 28 दिन की बजाय 30 दिनों की होगी।
बचत और राहत: इस नए नियम के लागू होने से उपभोक्ताओं को सालभर में 13 की जगह केवल 12 रिचार्ज ही कराने पड़ेंगे।
सिर्फ वॉयस कॉल और SMS के मिलेंगे बेहतर विकल्प
नए फ्रेमवर्क के तहत, टेलीकॉम ऑपरेटरों को ऐसे स्पेशल टैरिफ वाउचर (STV) और अधिक संख्या में उपलब्ध कराने होंगे जिन्हें बंडल डेटा की जरूरत नहीं है।
राघव चड्ढा ने इस पर कहा कि जो लोग मुख्य रूप से अपने फोन का इस्तेमाल सिर्फ कॉलिंग और मैसेज के लिए करते हैं और जिन्हें इंटरनेट डेटा की आवश्यकता नहीं है, उनके लिए अब बाजार में अधिक फ्लेक्सिबल और किफायती विकल्प उपलब्ध होंगे।
TRAI के नए नियमों का मुख्य उद्देश्य
उपभोक्ता केंद्रित फ्लेक्सिबिलिटी: यूजर्स को उनकी वास्तविक जरूरत के अनुसार प्रीपेड प्लान चुनने की पूरी आज़ादी देना।
बिना डेटा के प्लान: उन उपभोक्ताओं को राहत देना जो सिर्फ वॉयस कॉलिंग और SMS सर्विस का उपयोग करते हैं और जिनके लिए महंगे डेटा पैक्स जरूरी नहीं होते।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पुणे से गुवाहाटी जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 0623 में तकनीकी खराबी के बाद पुणे एयरपोर्ट पर फुल इमरजेंसी घोषित। सभी 192 यात्री सुरक्षित, जानिए पूरी खबर।
संसद का शीतकालीन सत्र दिसंबर के पहले सप्ताह में शुरू हो सकता है। सरकार लोकसभा सीटें 850 करने और महिला आरक्षण को परिसीमन से जोड़ने वाला संविधान संशोधन बिल लाने की तैयारी में है, वहीं विपक्ष SIR प्रक्रिया को लेकर आक्रामक है।
जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ में मारे गए दो एसपीओ के शवों को डंपर ट्रक में ले जाने पर बीजेपी विधायक शगुन परिहार ने तीखा रोष जताया है। उन्होंने इसे जवानों का अपमान बताया है।
हालिया चुनावों में डाले गए और गिने गए वोटों के आंकड़ों को लेकर उठ रहे सवालों के मद्देनजर चुनाव आयोग चुनाव प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाने जा रहा है। आयोग ने एक नई व्यवस्था के तहत राजनीतिक दलों के लिए मतदान और मतगणना से जुड़े फॉर्म-17 सी को अनिवार्य रूप से प्राप्त करना जरूरी कर दिया है।
एलन मस्क के स्टारशिप ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। स्पेसएक्स के स्टारशिप अंतरिक्ष यान ने कक्षा से 22 घंटे की यात्रा के बाद लौटकर टेक्सास के लॉन्च टॉवर पर विशाल मैकेनिकल आर्म्स (मेकाजिला) द्वारा हवा में ही सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।
छत्तीसगढ़ में करोड़ों के शराब घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी ने बड़ा एक्शन लिया है। ईडी ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल से जुड़ी कुम्हारी-जंजगीरी स्थित विट्ठल ग्रीन कॉलोनी के 355 प्लॉटों को जब्त कर लिया है।
गुजरात के सूरत शहर स्थित खरवासा इलाके के एक कपड़ा गोदाम में शनिवार को भीषण आग लग गई। दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने और राहत-बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। इस घटना में लाखों के नुकसान की आशंका है।
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) दिल्ली के डॉक्टरों ने चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक और अभूतपूर्व सफलता हासिल की है। संस्थान के डॉक्टरों ने गर्भ में पल रहे 25 सप्ताह के एक शिशु की रीढ़ की हड्डी की ओपन सर्जरी सफलतापूर्वक पूरी की है।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार तड़के अयोध्या से आगरा जा रही मिनी ट्रैवलर बस आगे चल रहे ट्रक में पीछे से जा घुसी। हादसे में बस सवार 13 यात्री घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
असम के काजीरंगा में शुक्रवार को तेज रफ्तार मिनी बस और कंटेनर ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कई छात्रों समेत दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।