फेस्टिवल सीजन में ट्रेनों में चोरी की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। ताजा मामला लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन का है, जहां सतना–मानिकपुर–कटनी रूट पर एक यात्री का बैग जिसमें लगभग 9 लाख के जेवर और मोबाइल थे, सफर के दौरान गायब हो गया। आरपीएफ और जीआरपी की टीमें जांच में जुटी हैं।

हाइलाइट्स
सतना, स्टार समाचार वेब
फेस्टिबल सीजन में ट्रेनों में भीड़ बढ़ते ही चोरी की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। ट्रेन में सफर के दौरान एक बार फिर 9 लाख के जेवरात और मोबाइल रखा बैग चलती ट्रेन से गायब हो गया। यात्री की जब जबलपुर पहुंचने पर नींद खुली तब घटना का खुलासा हुआ। यात्री की रिपोर्ट के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी की टीमें सक्रिय हुईं और जांच शुरू की गई। भले ही मामला जबलपुर में दर्ज हुआ हो लेकिन मानिकपुर, सतना एवं कटनी स्टेशन में सीसीटीवी खंगाले गए हैं। इतना ही नहीं इन स्टेशन में कौन व्यक्ति ट्रेन में चढ़ा एवं उतरा है, उनसे भी पूछताछ की गई है।
ये है मामला
जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर करपुर उत्तर प्रदेश निवासी अभिमन्यु सिंह इजराइल में नौकरी करते हैं। वे अपनी पत्नी और परिवार के साथ सोमवार को 12166 लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन से मुंबई जा रहे थे। एसी कोच में सफर के दौरान उनकी पत्नी ने जेवरात, मोबाइल और पासपोर्ट सहित अन्य सामग्री से भरा बैग अपने पास रखा था। बताया गया कि मानिकपुर स्टेशन तक यात्री का बैग उनके पास था, उसके बाद उनकी नींद लग गई। सुबह 5 बजे के आसपास जब ट्रेन जबलपुर पहुंची तो महिला का बैग गायब था। उन्होंने खोजबीन की तब तक ट्रेन जबलपुर से रवाना हो गई फिर उन्होंने इटारसी पहुंचकर जीआरपी थाना में प्रकरण दर्ज कराया और बताया कि लगभग 8 लाख 92 हजार के जेवर और मोबाइल चोरी हुआ है। मामला वहां से जबलपुर जीआरपी को भेजा गया। प्रकरण दर्ज होने के बाद जबलपुर, कटनी, सतना एवं मानिकपुर की आरपीएफ और जीआरपी जांच में जुट गई है।
मानिकपुर-सतना-कटनी स्टेशनों में गिरोह सक्रिय
यात्रियों के सामान की चोरी की घटनाएं मानिकपुर से कटनी के बीच ज्यादा हो रही हैं। जुलाई माह में ताप्ती गंगा एक्सप्रेस के एसी-2 कोच में सतना स्टेशन में ही लगभग 6 लाख जेवर और मोबाइल पलक छपकते ही पार हो गया था। आरोपी तो जीआरपी की पकड़ में आ गया था लेकिन चोरी गया सामान आज तक बरामद नहीं हो सका। हालांकि इन घटनाओं के बाद आरपीएफ एवं जीआरपी और चौकन्ना हो गई है।
सहरसा एवं राक्सौल एलटीटी स्पेशल के नहीं थमेंगे पहिए, अब नवम्बर तक दौड़ेगी
सहरसा एवं राक्सौल एलटीटी स्पेशल ट्रेन अब नवम्बर माह तक दौड़ेंगी। इन ट्रेनों के पहिए इसी माह थमने वाले थे लेकिन रेलवे प्रशासन ने आगामी त्यौहारों को देखते हुए एवं यात्रियों की सुविधा तथा उनकी यात्रा मांग को पूरा करने के उद्देश्य से मौजूदा पथ और समय पर इन स्पेशल ट्रेनों के फेरों को विस्तारित करने का निर्णय लिया है। बताया गया कि 05557 रक्सौल-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 25 नवम्बर तक तो 05558 एलटीटी-रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 27 नवम्बर तक चलेगी। वहीं 05585 सहरसा-एलटीटी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 28 नवम्बर तक तो 05586 एलटीटी-सहरसा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब 30 नवम्बर तक दौड़ेगी।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 2-3 अक्टूबर को भोपाल दौरे पर रहेंगे। वे भेल मैदान में गोपालक सम्मेलन, नए आपराधिक कानूनों की प्रदर्शनी और IISER परिसर का शिलान्यास करेंगे।
मध्य प्रदेश भाजपा के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देब ने भोपाल में कोर कमेटी और पदाधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने नेताओं के स्वागत में जेसीबी से फूल बरसाने पर रोक लगाने और 3 महीने के भीतर गुटबाजी खत्म करने के निर्देश दिए हैं।
मध्यप्रदेश में शिक्षकों का आंदोलन हुआ उग्र। टीईटी अनिवार्यता, ई-अटेंडेंस और वरिष्ठता जैसी 3 सूत्रीय मांगों को लेकर भोपाल के नीलम पार्क में प्रदर्शन। 2 अक्टूबर को प्रदेशभर में होगा उपवास और सत्याग्रह।
उज्जैन शाही मस्जिद विवाद पर जमीयत उलमा मप्र के अध्यक्ष हाजी मोहम्मद हारून ने कोर्ट में तथ्य छिपाने, सड़क चौड़ीकरण के लिए तीन फीट जमीन के वैकल्पिक उपायों और गिरफ्तारियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने राज्य के विकास कार्यों, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2027 और 'सेवा संकल्प अभियान' की जानकारी दी।
इंदौर के भागीरथपुरा दूषित पेयजल मामले में आयोग की रिपोर्ट सामने आ गई है। लापरवाही और देरी के कारण 36 से अधिक लोगों की मौत के लिए 8 अधिकारियों को दोषी ठहराया गया है, जबकि जनप्रतिनिधियों को क्लीन चिट मिल गई है।
मध्य प्रदेश में नशे के अवैध कारोबार पर लगाम कसने के लिए मुख्यमंत्री मोहन यादव ने सख्त निर्देश दिए हैं। स्कूल-कॉलेजों के आसपास निगरानी, हॉट स्पॉट की पहचान और हेल्पलाइन नंबर जैसी अहम जानकारियों के साथ पूरी रिपोर्ट पढ़ें।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के जगला गांव का दौरा किया। उन्होंने कुपोषण और मलेरिया से जान गंवाने वाले आदिवासी बच्चों के परिवारों से मुलाकात कर उनका हाल जाना।
मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2028 में होने हैं। चुनाव में अभी दो वर्ष से अधिक का समय बाकी है, लेकिन कांग्रेस अभी से तैयारी में जुट गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एक पखवाड़े के भीतर दूसरी बार मध्य प्रदेश आ रहे हैं। वह आज बालाघाट के बैहर विकासखंड के जागला गांव में कुपोषण, मलेरिया और खसरा से प्रभावित बैगा आदिवासी बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
विश्व प्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र का गुरुवार को उत्साहपूर्ण आगाज हुआ। पर्यटन सत्र के पहले दिन ताला, मगधी और खितौली गेट को आकर्षक ढंग से सजाया गया। पार्क प्रबंधन और वन विभाग के अधिकारियों ने पर्यटकों का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।