अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को होर्मुज स्ट्रेट खोलने का 48 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने मंगलवार को ईरान के पावर प्लांट और पुलों को तबाह करने की धमकी दी है।

वॉशिंगटन/तेहरान। स्टार समाचार वेब
अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अब बेहद खतरनाक स्तर पर पहुँच गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि उसने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) को तुरंत नहीं खोला, तो उसे भारी सैन्य कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा। ट्रंप ने सोशल मीडिया पर अपनी पोस्ट में बेहद सख्त भाषा का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ईरान इस रणनीतिक रास्ते को खोल दे, अन्यथा उसे 'नरक' जैसे हालात भुगतने होंगे।
राष्ट्रपति ट्रंप ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि अमेरिकी सेना के निशाने पर ईरान का बुनियादी ढांचा है। उन्होंने रविवार को सोशल मीडिया पर लिखा कि ईरान में आने वाला मंगलवार 'पावर प्लांट डे' और 'ब्रिज डे' के रूप में याद किया जाएगा। इसका सीधा अर्थ है कि अमेरिका ईरान के बिजली घरों और प्रमुख पुलों को निशाना बनाने की पूरी तैयारी कर चुका है। ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने समझौता नहीं किया या होर्मुज का रास्ता नहीं खोला, तो वहां के ऊर्जा ठिकानों को पूरी तरह तबाह कर दिया जाएगा।
तनाव की शुरुआत केवल धमकियों तक सीमित नहीं है। अमेरिका ने बीते गुरुवार को ईरान की राजधानी तेहरान को कराज शहर से जोड़ने वाले नवनिर्मित B1 हाईवे ब्रिज पर हमला कर अपनी मंशा जाहिर कर दी थी। यह पुल मिडिल ईस्ट का सबसे ऊंचा पुल माना जाता है, जिसकी ऊंचाई 136 मीटर और लंबाई लगभग 1050 मीटर है। करीब 3,800 करोड़ रुपये ($400 मिलियन) की लागत से बना यह पुल इसी साल शुरू हुआ था, जिसे अब मलबे में तब्दील कर दिया गया है।
दूसरी ओर, ईरान ने झुकने के बजाय कड़ा रुख अपनाया है। डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिए गए 48 घंटे के अल्टीमेटम को ईरान ने सिरे से खारिज कर दिया है। ईरानी सेना ने एक बयान जारी कर कहा है कि अमेरिका की ये धमकियां उसकी 'बेबसी और घबराहट' का प्रतीक हैं। ईरान ने स्पष्ट किया है कि वह किसी भी दबाव में आकर अपनी संप्रभुता और सामरिक फैसलों से पीछे नहीं हटेगा। अब पूरी दुनिया की नजरें मंगलवार पर टिकी हैं, क्योंकि ट्रंप की समय सीमा समाप्त हो रही है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 पर हुए हमले और सूझबूझ से 174 यात्रियों की जान बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की पूरी घटना की जानकारी पढ़ें।
पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच बढ़ता तनाव: कुनार और हेलमंद में पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक में नागरिकों की मौत के दावों और दोनों देशों के रुख की पूरी रिपोर्ट।
सीरिया के होम्स प्रांत में काम से लौट रहे कर्मचारियों की बस पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी की, जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। पढ़ें पूरी घटना और सुरक्षा हालात की रिपोर्ट।
लक्षद्वीप के पास कोस्ट गार्ड और गुजरात एटीएस ने एक संयुक्त ऑपरेशन में ईरानी नाव से 5 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया। नाव से ₹3000 करोड़ की ड्रग्स बरामद हुई है।
दुबई से तेल अवीव जा रहे एक यात्री विमान को हाईजैक कर लेने की खबर सामने आई है। इस विमान को सऊदी अरब की ओर मोड़ दिया गया है। इजरायल के Ynet की रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के दौरान विमान ने एक इमरजेंसी सिग्नल भेजा।
भारत और अमेरिका के रिश्तों में जमी बर्फ और दोनों देशों के बीच कायम दूरी को लेकर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बड़ा बयान दिया है। जयशंकर ने अमेरिका के ढुलमूल रवैये पर नाराजगी जताते हुए कहा-यदि कोई मुद्दा (सुरक्षा) हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और हमारा सहयोगी देश हमारी उन चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता नहीं दिखाता, तो जाहिर तौर पर इससे रिश्तों में तनाव और जटिलता पैदा होगी।
रूस-यूक्रेन युद्ध में अब तकनीक और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का एक नया और खतरनाक दौर शुरू हो गया है। यूक्रेनी सेना ने पहली बार बड़े पैमाने पर सुसाइड ग्राउंड रोबोट्स (आत्मघाती जमीनी रोबोट) का इस्तेमाल कर रूसी ठिकानों पर विनाशकारी हमले का दावा किया है।
ब्रिटेन के ग्लूस्टरशायर में RAF फेयरफोर्ड एयरबेस के पास सुरक्षा एजेंसियों ने विस्फोटक संबंधी अपराधों के शक में कई लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इसे 'बड़ी घटना' घोषित कर जांच तेज कर दी है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ईरान की ओर से दिए गए युद्ध खत्म करने और स्ट्रेट आफ होर्मुज को खोलने के प्रस्ताव को साफ तौर पर ठुकरा दिया है। ट्रम्प ने दावा किया कि ईरान इस वक्त आर्थिक और सैन्य रूप से भारी दबाव में है। इसी वजह से वह जल्दबाजी में समझौता करना चाहता है।
अमेरिकी नौसेना ने हाल के हफ्तों में ईरान के आसपास के समुद्री इलाकों से अपने बड़े जहाज हटा दिए हैं। सैटेलाइट तस्वीरों से साफ है कि ओमान की खाड़ी और अरब सागर में कोई अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर या डेस्ट्रॉयर मौजूद नहीं है। सितंबर की शुरुआत से ये जहाज वहां से गायब हो गए।