पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई।

अबू धाबी । स्टार समाचार वेब
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। अबू धाबी स्थित 'बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट' (Barakah Nuclear Power Plant) के बाहरी हिस्से में एक ड्रोन हमले के बाद आग लग गई। हालांकि, मुस्तैद अधिकारियों ने समय रहते आग पर पूरी तरह काबू पा लिया है और एक बड़ा हादसा टल गया।
अबू धाबी मीडिया कार्यालय द्वारा जारी आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस ड्रोन स्ट्राइक के कारण न्यूक्लियर पावर प्लांट की आंतरिक सुरक्षा परिधि (Internal Security Perimeter) के बाहर मौजूद एक इलेक्ट्रिकल जनरेटर में आग भड़क उठी थी। राहत की बात यह है कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।
यूएई की फेडरल अथॉरिटी फॉर न्यूक्लियर रेगुलेशन (FANR) ने पुष्टि की है।
प्लांट के सभी महत्वपूर्ण (Critical) सिस्टम पूरी तरह सामान्य रूप से काम कर रहे हैं।
क्षेत्र के रेडियोलॉजिकल सुरक्षा स्तर (Radiological Safety Levels) पर कोई प्रतिकूल असर नहीं पड़ा है और सब कुछ नियंत्रण में है।
इस संवेदनशील घटना के बाद यूएई प्रशासन तुरंत एक्शन में आ गया है। अधिकारियों ने हमले के स्रोत (Source) का पता लगाने के लिए उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी है। बता दें फिलहाल इस ड्रोन हमले की जिम्मेदारी किसी भी संगठन या देश ने नहीं ली है। यूएई सरकार ने भी अपने आधिकारिक बयान में किसी पक्ष पर सीधा आरोप लगाने से परहेज किया है। वहीं, समाचार एजेंसी एपी (AP) द्वारा वियना स्थित संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था IAEA (इंटरनेशनल एटॉमिक एनर्जी एजेंसी) से संपर्क करने पर उनकी ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
पश्चिम एशिया में सुरक्षा चिंताओं के बीच यूएई सरकार ने अपने सभी ऊर्जा और परमाणु प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक कड़ा करने का फैसला किया है। गौरतबल है कि करीब 20 अरब डॉलर (लगभग ₹1.6 लाख करोड़) की भारी-भरकम लागत से बना बाराकाह न्यूक्लियर पावर प्लांट यूएई ने दक्षिण कोरिया के सहयोग से तैयार किया था। साल 2020 में चालू हुआ यह प्लांट पूरे अरब प्रायद्वीप (Arab Peninsula) का पहला और एकमात्र कार्यात्मक परमाणु ऊर्जा संयंत्र है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
स्पेसएक्स के नवीनतम स्टारशिप रॉकेट परीक्षण में बूस्टर को पकड़ने की योजना भले ही सफल न हो पाई हो, लेकिन अंतरिक्ष यान ने 26 उन्नत स्टारलिंक उपग्रहों को सफलतापूर्वक उनकी कक्षा में स्थापित कर दिया। जानिए इस मिशन से जुड़ी सभी खास बातें।
इजरायल के कार्यवाहक पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सुरक्षा चुनौतियों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय एकता सरकार बनाने की अपील की, जिसे विपक्षी नेता गादी आइजनकोट ने राजनीतिक चाल बताते हुए खारिज कर दिया। जानें इजरायली राजनीति का पूरा घटनाक्रम।
दो वर्षों से भारत में रह रहीं बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की स्वदेश वापसी पर कूटनीतिक हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत ने इसके लिए बांग्लादेश सरकार के सामने दो प्रमुख शर्तें रखी हैं
अमेरिकी सीनेटर अब्दुल अल-सैयद ने बिना शर्त विदेशी सैन्य सहायता का विरोध किया है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी करदाताओं का पैसा इजरायल, पाकिस्तान या सऊदी अरब को हथियार देने के बजाय घरेलू शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं पर खर्च होना चाहिए।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में बड़ी तकनीकी खराबी के कारण शुक्रवार को 4 घंटे से अधिक समय तक पूरे देश में विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। 8,000 से ज्यादा फ्लाइट्स रद्द होने से 15 लाख यात्री प्रभावित हुए हैं।
अमेरिका में एयर ट्रैफिक कंट्रोल के कम्युनिकेशन सिस्टम में तकनीकी खराबी आने के कारण 4 घंटे से अधिक समय तक विमानों की उड़ानें रोकनी पड़ीं। सुरक्षा कारणों को देखते हुए फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने देशभर के सभी एयरपोर्ट्स पर फ्लाइट्स रोकने का आदेश जारी किया था।
माइक्रोसॉफ्ट 365 और आउटलुक में वैश्विक आउटेज के कारण हांगकांग, ऑस्ट्रेलिया, जापान और फिलीपींस समेत कई देशों में कामकाज प्रभावित हुआ। जानिए माइक्रोसॉफ्ट ग्लोबल आउटेज से जुड़ी सभी बड़ी बातें।
ईरान के आईआरजीसी (IRGC) चीफ कमांडर मेजर जनरल अहमद वाहिदी ने अमेरिका को सैन्य कार्रवाई न करने की चेतावनी दी है। वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी तेहरान को गंभीर नतीजों के लिए आगाह किया है। जानें होर्मुज जलमार्ग और हालिया तनाव से जुड़ी पूरी खबर।
संयुक्त अरब अमीरात के फुजैराह में देर रात एक बेकाबू ट्रक ने 23 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में तीन भारतीयों समेत 14 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 लोग घायल हुए है। मरने वाले भारतीय केरल के मलप्पुरम जिले के एक ही परिवार के थे। इनमें जुड़वा भाई-बहन भी शामिल हैं।
अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन DC में व्हाइट हाउस से करीब 1.6 किमी दूर लोगान सर्कल इलाके में फायरिंग की घटना हुई है। इस गोलीबारी में 5 लोग घायल हुए हैं और आरोपी फरार है।