वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार यूएई ने ईरान के लावान द्वीप पर गुप्त हवाई हमले किए हैं। जानें अमेरिका की प्रतिक्रिया और ईरान के जवाबी मिसाइल हमले का पूरा विवरण

तेहरान। स्टार समाचार वेब
मिडिल-ईस्ट में जारी युद्ध अब एक नए और खतरनाक दौर में प्रवेश कर गया है। वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक चौंकाने वाली रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने ईरान के लावान द्वीप स्थित तेल रिफाइनरी पर गुप्त रूप से हवाई हमले किए हैं। इस कार्रवाई के साथ ही यूएई अब अमेरिका और इजरायल के बाद इस युद्ध का नया प्रत्यक्ष भागीदार बन गया है।
सूत्रों का दावा है कि यूएई ने ईरान के लावान द्वीप पर स्थित रिफाइनरी को निशाना बनाया, जो रोजाना 60,000 बैरल कच्चा तेल प्रोसेस करती थी। हालांकि, यूएई ने सार्वजनिक रूप से इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, लेकिन उसके विदेश मंत्रालय ने 'आत्मरक्षा में कार्रवाई' के अधिकार का उल्लेख किया है। वहीं लावान द्वीप पर हुई कार्रवाई के कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जवाबी हमला किया। ईरानी मीडिया के अनुसार, यूएई और कुवैत पर मिसाइलें और ड्रोन दागे गए। यूएई ने बाद में इस बात की पुष्टि की कि उसकी सीमा में 17 ईरानी मिसाइलें और 35 ड्रोन दागे गए थे। ईरान के सरकारी प्रसारक IRIB ने लावान रिफाइनरी पर हुए हमले को 'कायरतापूर्ण' करार दिया है।
वाशिंगटन ने यूएई द्वारा की गई इस सैन्य कार्रवाई का गुप्त रूप से समर्थन किया है। अमेरिकी प्रशासन का मानना है कि जिस समय ये हमले हुए, उस वक्त सीजफायर पूरी तरह लागू नहीं हुआ था। अमेरिका उन सभी खाड़ी देशों की भागीदारी का पक्षधर है जो ईरान के खिलाफ इस मोर्चे पर साथ खड़े हैं।
सुरक्षा विश्लेषकों का मानना है कि यूएई की इस युद्ध में एंट्री से शक्ति संतुलन बदल सकता है। यूएई के पास मिडिल-ईस्ट की सबसे आधुनिक वायु सेना है, जिसमें उन्नत F-16 जेट, फ्रांसीसी मिराज लड़ाकू विमान और अत्याधुनिक ड्रोन शामिल हैं। इसके अलावा, यूएई ने होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) की सुरक्षा के लिए बल प्रयोग की अनुमति देने वाले संयुक्त राष्ट्र के प्रस्तावों का भी समर्थन किया है।
यह भी पढ़ें...
रिपोर्ट ने खोली पोल... शांति का ढोंग कर रहा पाकिस्तान... ईरानी लड़ाकू विमानों को एयरबेस में दी थी पनाह
ट्रंप ने खारिज किया ईरान का प्रस्ताव; कच्चे तेल की कीमत $104 के पार, होर्मुज में युद्ध का खतरा

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
रूस ने यूक्रेन के सैन्य ठिकानों और ड्रोन कॉम्प्लेक्स पर किया बड़ा हमला। कीव में 28 जगहों पर धमाके, जेलेंस्की की यात्रा रद्द। जानें इस युद्ध अपडेट की विस्तृत जानकारी।
रान और अमेरिका के बीच 6 अरब डॉलर की फ्रीज संपत्ति को लेकर दोहा में क्या हुआ? लेबनान युद्ध, ट्रम्प का बयान और ईरान की स्थिति
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले के बाद भारत ने सिंधु जल संधि रद कर दी है। पाकिस्तान ने इसे युद्ध की धमकी दी है, जबकि भारत ने आतंकवाद खत्म होने तक संधि बहाल न करने का कड़ा रुख अपना लिया है।
बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर तीसरे हमले की चेतावनी दी है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इजरायल को संयम बरतने की सलाह दी है। जानिए मध्य-पूर्व में तनाव का पूरा अपडेट।
रूस ने भारत को Su-57E स्टेल्थ फाइटर जेट की आपूर्ति और भारत में संयुक्त उत्पादन का बड़ा प्रस्ताव दिया है। जानिए यह रक्षा सौदा कैसे भारत की सैन्य ताकत को मजबूती देगा।
दोहा में अमेरिका-ईरान के बीच संभावित वार्ता, होर्मुज स्ट्रेट का बदलता प्रबंधन, ओमान की भूमिका और ईरान-इजराइल तनाव से जुड़ी ताजा खबरें यहाँ विस्तार से जानें।
यूरोप में रिकॉर्ड तोड़ हीटवेव के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त है। इटली के 22 शहरों में रेड अलर्ट जारी, जंगलों में आग और स्वास्थ्य सेवाओं पर भारी दबाव। जानिए यूरोप की भीषण गर्मी की स्थिति का हाल।
अमेरिका और ईरान ने सैन्य हमलों को रोकने और दोहा में स्ट्रेट ऑफ होर्मुज विवाद पर बातचीत करने का फैसला किया है।
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने 'ऑपरेशन अमिस्ताद' के तहत मेडिकल टीम और राहत सामग्री भेजी है। जानिए कैसे भारत मुश्किल वक्त में वेनेजुएला का बना सहारा।
रूस की R-37M हाइपरसोनिक मिसाइल ने यूक्रेन के MiG-29 को 190 किमी दूर से मार गिराया। जानिए कैसे यह मिसाइल भारत की वायुसेना के लिए एक गेम चेंजर साबित होगी।