सतना में बीच सड़क फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले यूपी के तीन बदमाश गिरफ्तार। पुलिस ने कट्टा और कारतूस बरामद किए, तीन माह से फरार आरोपियों पर इनाम घोषित था, न्यायालय से जेल भेजे गए।

हाइलाइट्स:
सतना, स्टार समाचार वेब
बीच सड़क पर राहगीरों को रोक कर गाली-गलौज कर कटटे से फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले यूपी के तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे डाल दिया। आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी 3 माह से फरार चल रहे थे जिनकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। तीन आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
बीच सड़क पर की थी फायरिंग
चित्रकूट थाना प्रभारी गिरजा शंकर वाजपेयी ने बताया कि 2 दिसम्बर को रामनरेश गौतम जिला बांदा चित्रकूट दर्शन करने आया था। सतु अनुसुइया से वह आॅटो में बैठकर बस स्टैंड की तरफ जा रहा था। रास्ते में मिश्रा ढाबा के पास दोपहर 1.30 बजे के करीब आॅटो पहुंचा। सड़क पर 4 से 5 लड़के खड़े थे और वे आपस में गाली-गलौज कर रहे थे। इस बीच इनमें से एक ने कट्टा निकाल कर हवाई फायरिंग की। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोगों के आने पर आरोपी बाइक से सती अनुसुइया की तरफ भाग निकले। भागते समय आरोपी बाइक क्र. एमएच 05एफएच/3262 घटना स्थल पर छोड़ गए। रामनरेश घर चला गया। कुछ दिन बाद आकर चित्रकूट थाना आकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत पर अपराध क्र. 271/25 धारा 125, 296बी, 3(5) बीएनएस एवं 25/27 आर्म्स एक्ट व 11/113 एडी एक्ट के तहत प्रकरण दज्र कर फायरिंग करने वाले आरोपियों की तलाश शुरू की गई।
दो आरोपी जेल में हैं बंद
चित्रकूट थाना प्रभारी ने बताया कि ढाबा के पास दिनदहाड़े हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों की तलाश शुरू की गई। यूपी से लगे इलाकों में जाकर जानकारी एकत्र की गई। आरोपियों की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक के द्वारा 10 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। जांच के दौरान पांच आरोपियों को चिन्हित किया गया। तब पता चला कि फायरिंग करने की घटना में शामिल राजेश यादव उर्फ थोपू पिता विजय यादव निवासी पुरानी बाजार कर्वी थाना कर्वी कोतवाली जिला चित्रकूट रायपुर जेल में और शिराज सिद्दीकी पिता असफाक सिद्दीकी निवासी द्वारिकापुरी पुरानी बाजार थाना कर्वी कोतवाली फतेहपुर जेल में बंद हैं। जेल में बंद आरोपियों से इनके साथियों के बारे में जानकारी मिली।
कोर्ट पेश कर भेजा जेल
फायरिंग की घटना में शामिल आरोपी शीबू उर्फ अतीक निवासी पुरानी सब्जी मंडी हाल कांशीराम कालोनी थाना कर्वी कोतवाली, गोलू उर्फ शिव नारायण रैकवार पिता कल्लू उर्फ सुरेश निवासी घूस मैदान बालाजी मंदिर के सामने थाना कर्वी कोतवाली व कल्लू उर्फ प्रदीप सोनी पिता प्रहलाद सोनी निवासी वार्ड नं. एक कर्वी को गिरफ्तार किया गया है। तीनों आरोपियों के कब्जे से 12 बोर का कट्टा और 3 जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में केन्द्रीय जेल भेज दिया गया।


जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
हनुमान जयंती 2026 के अवसर पर आज मध्य प्रदेश के भोपाल में यातायात प्रभावित रहेगा. शाम 4 बजे से ट्रैफिक पूरी तरह से प्रभावित रहेगा. मध्य प्रदेश ट्रैफिक पुलिस ने भोपाल के लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया है. घर से निकलने से पहले डायवर्टेड रूट के बारे में जरूर जान लें.
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का भ्रमण किया। सिंहस्थ-2028 के लिए क्राउड मैनेजमेंट और सुशासन को लेकर MP-UP के बीच नई रणनीति तैयार।
रीवा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस एक्सप्रेस को नियमित करने की मंजूरी मिल गई है। चार साल से एक्सटेंशन पर चल रही ट्रेन जल्द नियमित होगी, जिससे यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
रीवा के लोही गांव में वृद्ध महिला की बेरहमी से हत्या कर सिर काटकर ले जाया गया। पुलिस ने सर्च में सिर बरामद किया, मामले की जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
रीवा में अमहिया रोड चौड़ीकरण से पहले प्रशासन सख्त हुआ। करीब 200 दुकानें प्रभावित हैं। दुकानदारों को स्वयं अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
सिंगरौली के मुहेर गांव में नल-जल योजना विफल होने से ग्रामीण दूषित पानी पीने को मजबूर हैं। जल संकट गहराने से बीमारियों का खतरा बढ़ा, प्रशासन की अनदेखी पर लोगों में भारी आक्रोश है।
रामनगर सीएचसी में ब्लड स्टोरेज सेंटर का लाइसेंस खत्म होने से मरीजों को सतना तक 70 किमी जाना पड़ रहा है। संसाधनों की कमी से सुविधा शुरू नहीं हो सकी, जिससे गंभीर मरीजों को परेशानी हो रही है।
सतना के उचेहरा में मजदूरी मांगने पर अधेड़ की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि पहले शराब पिलाई गई और फिर पीट-पीटकर घायल किया गया, जिसकी अस्पताल में मौत हो गई।
रीवा संभाग में गेहूं उत्पादन 4.19 लाख एमटी अनुमानित है। सतना और रीवा आगे हैं, जबकि मऊगंज और सिंगरौली पीछे। पंजीकृत किसानों में से केवल आधे ही समर्थन मूल्य पर उपज बेच पाएंगे।