US Senate: अमेरिकी सीनेट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला प्रस्ताव 50-47 से पास हो गया है। अब ईरान के खिलाफ युद्ध के लिए संसद की मंजूरी जरूरी होगी। जानें पूरा मामला।

वाशिंगटन। स्टार समाचार वेब
अमेरिकी संसद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की सैन्य शक्तियों को सीमित करने वाला एक बड़ा प्रस्ताव पास हो गया है। इस ऐतिहासिक वोटिंग में विपक्षी पार्टी डेमोक्रेट्स को सत्ताधारी रिपब्लिकन पार्टी का भी साथ मिला, जहाँ 4 रिपब्लिकन सांसदों ने प्रस्ताव के पक्ष में वोट किया, जबकि 3 सांसद वोटिंग से नदारद रहे।
यह प्रस्ताव 50-47 के अंतर से पास हुआ है। हालांकि, इसे पूरी तरह कानून का रूप लेने के लिए अभी कई और कानूनी प्रक्रियाओं और चरणों से गुजरना होगा। अगर यह प्रस्ताव अंतिम रूप से कानून बन जाता है, तो ट्रम्प सरकार को ईरान के खिलाफ किसी भी सैन्य कार्रवाई या युद्ध को जारी रखने के लिए अमेरिकी कांग्रेस (संसद) से अनिवार्य मंजूरी लेनी होगी।
इस प्रस्ताव के पास होने के बावजूद इसके कानून बनने की राह इतनी आसान नहीं है। अभी अमेरिकी संसद के उच्च सदन (सीनेट) में इस पर अंतिम वोटिंग होनी बाकी है। इसके बाद इसे रिपब्लिकन पार्टी के बहुमत वाले निचले सदन 'हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स' से मंजूरी दिलानी होगी।
इन सब प्रक्रियाओं के बाद भी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पास इस प्रस्ताव के खिलाफ वीटो (Veto) करने का अधिकार सुरक्षित है। यदि राष्ट्रपति वीटो का इस्तेमाल करते हैं, तो उस वीटो को रद्द करने के लिए सीनेट और हाउस दोनों में दो-तिहाई (2/3) बहुमत की आवश्यकता होगी, जिसे मौजूदा राजनीतिक समीकरणों के लिहाज से काफी मुश्किल माना जा रहा है।
अमेरिकी संसद के सीनेट में मंगलवार शाम को ईरान युद्ध रोकने के मुद्दे पर एक अहम बैठक हुई। इस वोटिंग को विपक्ष के लिए एक बड़ी रणनीतिक जीत माना जा रहा है। विपक्षी नेताओं का साफ कहना है कि अमेरिका में युद्ध शुरू करने या सेना को किसी मिशन पर भेजने का संप्रभु अधिकार राष्ट्रपति के पास नहीं, बल्कि संसद के पास होना चाहिए। उन्होंने याद दिलाया कि अमेरिकी संविधान में भी इसी व्यवस्था का प्रावधान है।
इस प्रस्ताव को वर्जीनिया के डेमोक्रेट सीनेटर टिम केन लेकर आए हैं। सीनेट में बहस के दौरान उन्होंने सख्त लहजे में कहा अभी जब चारों तरफ युद्धविराम (Ceasefire) की बात हो रही है, तब राष्ट्रपति ट्रम्प को संसद के सामने आकर देश को अपनी आगामी रणनीति बतानी चाहिए। युद्ध शुरू करने का अधिकार संसद के पास है, सिर्फ अकेले राष्ट्रपति के पास नहीं।
दूसरी ओर, इस पूरे विवाद पर व्हाइट हाउस ने राष्ट्रपति का बचाव किया है। व्हाइट हाउस का कहना है कि ट्रम्प ने अमेरिकी सुरक्षा और नागरिकों के हितों की रक्षा के लिए अपने संवैधानिक अधिकारों के तहत ही यह कार्रवाई की है।
अमेरिकी कानून के मुताबिक, देश का कोई भी राष्ट्रपति बिना संसद (कांग्रेस) की पूर्व मंजूरी के अधिकतम 60 दिनों तक ही किसी देश के खिलाफ सैन्य कार्रवाई का संचालन कर सकता है। इस तय समय-सीमा के बीत जाने के बाद राष्ट्रपति के पास तीन ही रास्ते बचते हैं। पहला ट्रंप चल रहे युद्ध को तुरंत समाप्त करें, फिर आगे की कार्रवाई के लिए कांग्रेस से औपचारिक अनुमति लें या सेना की सुरक्षित वापसी के लिए संसद से 30 दिनों की अतिरिक्त मोहलत की मांग करें।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वां में जुमे की नमाज के दौरान पुलिस लाइन के पास मस्जिद में जोरदार धमाका। आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत और 30 घायल।
संयुक्त राष्ट्र महासभा की आगामी उच्च स्तरीय बैठक से पहले अमेरिका ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास को न्यूयॉर्क आने के लिए वीजा देने से इंकार कर दिया है। अमेरिका के इस फैसले के बाद महासभा में एक विशेष प्रस्ताव लाया गया, ताकि राष्ट्रपति अब्बास वीडियो लिंक के जरिए बैठक को संबोधित कर सकें।
अमेरिका और यमन के हूती विद्रोहियों के बीच कथित सीक्रेट डील की पूरी जानकारी। जानें कैसे इस समझौते से लाल सागर में अमेरिकी जहाजों को सुरक्षा मिली है और सऊदी अरब के सामने नई सामरिक चुनौतियाँ खड़ी हो गई हैं।
अमेरिकी संसद के निचले सदन हाउस आफ रिप्रेजेंटेटिव्स ने रूस से भारी मात्रा में कच्चा तेल और गैस खरीदने वाले देशों पर 100 फीसदी तक टैरिफ लगाने वाले एक महत्वपूर्ण विधेयक को मंजूरी दे दी है। इस कानून का आधिकारिक नाम लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट आफ 2026 रखा गया है।
पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। सऊदी अरब ने दावा किया है कि उसकी वायु रक्षा प्रणाली ने मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश कर रहे एक ड्रोन को हवा में ही मार गिराया।
ईरान के मशहद एयरपोर्ट पर एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। मशहद से केरमानशाह के लिए उड़ान भरते ही सेफरान एयरलाइंस के बोइंग 737 विमान का हवा में टायर फट गया। प्लेन के अंदर सामान इधर-उधर बिखर गया और यात्री घबराकर चीखने व प्रार्थना करने लगे।
अमेरिका के लॉस एंजिल्स के बाहरी इलाके में एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। शहर के फायर डिपार्टमेंट ने जानकारी दी कि इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, लॉस एंजिल्स फायर डिपार्टमेंट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यह हेलीकॉप्टर चैट्सवर्थ इलाके में दो कमर्शियल बिल्डिंग्स के बीच गिरा।
यमन के हूती विद्रोहियों द्वारा सऊदी अरब के मक्का, जिद्दा और ताइफ समेत 6 बड़े इलाकों में मिसाइल और ड्रोन हमले किए गए। इन हमलों में 13 लोग घायल हुए हैं, जिसके बाद देश में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है।
अमेरिकी संसद में रूस पर प्रतिबंधों को सख्त करने वाला विधेयक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। प्रतिनिधि सभा में समयसीमा नजदीक आने के बीच अमेरिकी सांसदों ने विधेयक में कई बड़े संशोधन पेश किए हैं। इनमें भारत सहित रूस के प्रमुख व्यापारिक साझेदारों पर 100% तक द्वितीयक शुल्क लगाने का प्रस्ताव शामिल है।
पाकिस्तान ने आतंकी मसूद अजहर को अपनी FIA रेड बुक में शामिल कर 70 लाख का इनाम घोषित किया है। पहले अफगानिस्तान भागने का दावा करने वाले पाकिस्तान का फिर बेनकाब हुआ दोहरा चेहरा।