15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया तक का सफर! आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मिली भारतीय जर्सी। जानिए कैसे तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड और आईपीएल 2026 में मचाया धमाल।

15 साल के वैभव का टीम इंडिया में धमाका
आयरलैंड सीरीज में डेब्यू की चर्चा तेज
स्पोर्ट़स डेस्क। स्टार समाचार वेब
भारत और आयरलैंड के बीच होने वाली टी20आई सीरीज से पहले क्रिकेट फैंस की नजरें 15 साल के युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी पर टिकी हैं। क्या वैभव को इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू का मौका मिलेगा? इस चर्चा ने तब और जोर पकड़ लिया जब बेलफास्ट में टीम इंडिया के होटल में वैभव के माता-पिता को देखा गया। सोशल मीडिया पर उनके परिवार का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
टीम इंडिया की जर्सी मिलने के बाद भावुक वैभव ने अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, "मेरे पास शब्द नहीं हैं। जिस उद्देश्य से मैंने क्रिकेट शुरू किया था, आज वह सफर का सबसे बड़ा पड़ाव पूरा हुआ। जब मैंने पहली बार टीम इंडिया की टी-शर्ट देखी, तो मुझे यकीन ही नहीं हुआ और मेरी हंसी नहीं रुक रही थी।"
वैभव सूर्यवंशी भारतीय मेंस टीम में चुने जाने वाले अब तक के सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है, जिन्होंने 1989 में 16 साल की उम्र में भारत के लिए पदार्पण किया था। वैभव की प्रतिभा का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने श्रीलंका A के खिलाफ ट्राई-सीरीज फाइनल में मात्र 29 गेंदों पर 94 रन की तूफानी पारी खेली थी, जिसमें उन्होंने दुनिया की सबसे तेज लिस्ट A फिफ्टी (11 गेंद) का रिकॉर्ड भी बनाया।
वैभव का टीम इंडिया तक का सफर आईपीएल 2026 में उनके ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद शुरू हुआ। राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए उन्होंने पूरे सीजन में शानदार बल्लेबाजी की:
कुल रन: 776 रन
स्ट्राइक रेट: 237
छक्के: 72
उपलब्धियाँ: ऑरेंज कैप, मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर, इमर्जिंग प्लेयर, सुपर स्ट्राइकर और सुपर सिक्सेस अवार्ड।
अब पूरे देश की उम्मीदें इस युवा बल्लेबाज पर टिकी हैं, जो आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया तक का सफर! आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए मिली भारतीय जर्सी। जानिए कैसे तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड और आईपीएल 2026 में मचाया धमाल।
15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी सीनियर टीम इंडिया के साथ अपने पहले अंतरराष्ट्रीय दौरे पर रवाना हो गए हैं। सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ने की दहलीज पर खड़े युवा स्टार की पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें।
IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत ने दिल्ली कैपिटल्स में घर वापसी की। कुलदीप यादव अब लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम से खेलेंगे। जानिए इस बड़े ट्रेड की पूरी जानकारी
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। शुभमन गिल कप्तान होंगे, वहीं यशस्वी जायसवाल को बाहर रखा गया है। विराट कोहली की फिटनेस पर सबकी नजरें।
भारत के सबसे युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी ने आज एक बार फिर क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया। जी हां... श्रीलंका-ए के खिलाफ ट्राई सीरीज के खिताबी मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का जलवा देखने को मिला। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में वैभव ने श्रीलंकाई गेंदबाजों की जमकर धुनाई की।
वैभव सूर्यवंशी को लेकर उठे विवादों के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला। आगामी इंग्लैंड और आयरलैंड दौरे पर युवा खिलाड़ी के साथ रहेंगे उनके माता-पिता।
भारतीय क्रिकेट टीम के एक और खिलाड़ी ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। जी हां... इशान किशन ने तीन साल बाद भारत के वनडे सेटअप में वापसी की और उन्होंने दिखा दिया कि वो वनडे टीम में शामिल किया जाने के हकदार हैं। इशान ने अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के लिए अहम शतकीय पारी खेली और टीम के स्कोर को 402 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।
फीफा वर्ल्ड कप-2026 में अर्जेंटीना ने अपने खिताब बचाने के अभियान की शानदार शुरुआत करते हुए अल्जीरिया को 3-0 से हराया। इस जीत के नायक लियोनेल मेसी रहे। मेसी ने वर्ल्ड कप में अपने गोलों की संख्या 16 तक पहुंचाकर जर्मनी के मिरोस्लाव क्लोजे के सर्वाधिक गोलों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।
आईसीसी की ताजा महिला टी20 रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रगति की है।
FIFA World Cup 2026 में सोमाली रेफरी उमर अब्दुलकादिर ऑर्टन को अमेरिका में एंट्री नहीं मिली। फीफा ने मानवीय आधार पर उन्हें टूर्नामेंट की पूरी फीस देने का फैसला किया है।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

MP College Admission 2026: ई-प्रवेश दूसरे चरण की अलॉटमेंट लिस्ट जारी, 13 जून तक जमा करें फीस

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह