कर्नल सोफिया पर विवादित बयान देने वाले एमपी के मंत्री विजय शाह पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आना है। जानें सीएम मोहन यादव की दिल्ली दौड़ और शाह की चौथी माफी का पूरा मामला।

भोपाल। स्टार समाचार वेब
मध्य प्रदेश के कैबिनेट मंत्री विजय शाह द्वारा कर्नल सोफिया और 'ऑपरेशन सिंदूर' पर दिए गए विवादित बयान का मामला अब देश की शीर्ष अदालत (सुप्रीम कोर्ट) में है। सोमवार को होने वाली इस सुनवाई में कोर्ट तय करेगा कि मंत्री के खिलाफ अभियोजन (Prosecution) की कार्रवाई शुरू की जाए या नहीं।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल दिल्ली में सक्रिय हैं। सूत्रों के मुताबिक: मुख्यमंत्री ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर कानूनी और राजनीतिक स्थितियों पर चर्चा की है। सरकार ने शीर्ष वकीलों से परामर्श लिया है ताकि कोर्ट में मजबूती से पक्ष रखा जा सके। सरकार संभवतः जांच के आधार पर कुछ और समय की मांग कर सकती है।
विवाद को शांत करने के लिए मंत्री विजय शाह अब तक चार बार माफी मांग चुके हैं। शनिवार को उन्होंने लिखित बयान पढ़ते हुए कहा कि उनके शब्द देशभक्ति के "उत्साह और आवेश" में निकले थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका उद्देश्य महिला अधिकारियों या भारतीय सेना का अपमान करना नहीं था। शाह ने भविष्य में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने का संकल्प भी दोहराया है।
पिछले साल 11 मई को महू के रायकुंडा में एक कार्यक्रम के दौरान विजय शाह ने 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्र करते हुए कर्नल सोफिया और एक विशेष समुदाय को लेकर बेहद आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया था। उनके इसी बयान ने कानूनी रूप ले लिया है, जिससे अब सरकार की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।

जबलपुर हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, सरकारी कर्मचारियों को मिलेगा 100% वेतन और एरियर्स

खरमास 2025-2026: कब से कब तक रहेगा, जानें शुभ कार्यों की मनाही का कारण

जैतवारा से लेकर बारामाफी तक आक्रोश

ऑपरेशन सिंदूर...मुझे एक तस्वीर दिखा दो...जिसमें भारत का एक गिलास भी नहीं टूटा हो

लागू होंगे नए अवकाश नियम: CCL में वेतन कटौती, EL को 'अधिकार' नहीं मानेगा MP वित्त विभाग

आहत जनता को राहत...निचले स्तर पर आई थोक महंगाई

सुरक्षित और नेचुरल तरीके से बाल करना है काले तो अपनाएं ये उपाय

बची हुई चाय को दोबारा गर्म करके पीने क्या होगा, जानें इसके बारे में?

अगर 40 की उम्र कर ली है पार और रहना चाहते हैं तंदरुस्त तो अपनाएं ये आदतें

ठंडा पानी पीने और मीठा खाने पर दांतों में होती है झनझनाहट तो हो जाएं सावधान, नहीं तो हो सकती है बड़ी समस्या

ठंड में बढ़ जाती है डिहाइड्रेशन की समस्या, जानें क्या है कारण ?

तनाव से चाहिए है छुटकारा तो इन चीजों से करें तौबा, अपनाएं ये सलाह
भोजशाला मामले में MP के पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाईकोर्ट के फैसले को अस्पष्ट बताते हुए कहा कि ASI को मंदिर के सबूत नहीं मिले। वहीं भोज उत्सव समिति ने दिग्विजय सरकार पर पूजा प्रतिबंधित करने का आरोप लगाया है। पढ़ें पूरी खबर।
भोपाल में रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह की बहू ट्विशा शर्मा सुसाइड केस में नया मोड़। मायके वालों ने शव लेने से किया इनकार, दिल्ली AIIMS में दोबारा पोस्टमार्टम की मांग को लेकर सीएम हाउस के सामने किया प्रदर्शन।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले के डबरा के जंगीपुरा रोड स्थित मदरसा रोड पर देर रात एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान और मकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे इलेक्ट्रॉनिक सामान और एसी रिपेयरिंग के सिलेंडरों में धमाके होने लगे। धमाकों से पूरे इलाके में दहशत फैल गई।
मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने प्रदेश के अफसर और कर्मचारियों के अवकाश नियमों में बड़ा बदलाव किया है। दरअसल, वित्त विभाग द्वारा मप्र सिविल सेवा अवकाश नियम 2025 के तहत अवकाश मंजूरी के अधिकारों को विभाजित कर दिया है।
मध्यप्रदेश के देवास जिले के पीपलरावा थाना क्षेत्र में बैराखेड़ी गांव के समीप प्याज से भरा एक मिनी ट्रक मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक के ऊपर सो रहे तीन मजदूरों की मौत हो गई। दो अन्य लोग घायल हो गए।
सुबह से ही श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। ढोल-नगाड़ों, बैंड-बाजों और जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भोजशाला परिसर में प्रवेश किया। महिलाएं, युवा, बुजुर्ग और बच्चे हाथों में मां सरस्वती के चित्र और धार्मिक ध्वज लिए पहुंचे।
मध्यप्रदेश के रतलाम में आज भीषण टेन हादसा हो गया। राहत की बात यह है कि सभी यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया। दरअसल, दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।
दमोह (तेंदूखेड़ा) के आईईएस पब्लिक स्कूल में शिक्षिका की कथित मारपीट के शिकार 9 वर्षीय छात्र काव्य नामदेव की भोपाल एम्स में मौत। परिजनों ने शव के साथ एसपी ऑफिस घेरा, SIT करेगी जांच।
भोपाल के DPI परिसर में शिक्षक भर्ती परीक्षा-2025 के अभ्यर्थियों का उग्र प्रदर्शन। पदवृद्धि और जॉइनिंग की मांग पर अड़े वर्ग 2-3 के परीक्षार्थी। तेज धूप में महिला अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ी।
भोपाल के कोलार रोड पर शनिवार दोपहर एक SUV में भीषण आग लग गई। ट्रायल के दौरान हुई इस घटना में शोरूम की लापरवाही सामने आई है। अपनी ही जलती कार देख मालिक ने शोरूम में जमकर हंगामा किया। पढ़ें पूरी खबर।